8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यराजस्थान: बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत,...

राजस्थान: बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, धौलपुर में बड़ा हादसा

Published on

धौलपुर,

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है.

हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक हुआ. टेंपो में सवार सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी हैं. ये सभी लोग बरौली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे रहे थे. हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर सवारियां टेंपों में गहरी नींद में थीं

बस की रफ्तार थी तेज
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार बहुत तेज थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए और पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्होंने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया.

हादसे पर PM समेत कई नोताओं ने जताया दुख
एक दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल हरिभाऊ, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर शोक संवेदना एवं दुख व्यक्त की है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर मृतक के आश्रितों को हर संभव प्रशासन द्वारा सहायता दिलाने की बात कही है. एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.’

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...