9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यराजस्थान : IAS अफसर गायत्री राठौड़ का बेरोजगारों से बेतुका सवाल, सरकार...

राजस्थान : IAS अफसर गायत्री राठौड़ का बेरोजगारों से बेतुका सवाल, सरकार से पूछकर पैदा हुए थे क्या?

Published on

जयपुर

क्या कोई वरिष्ठ अफसर गैर जिम्मेदाराना बयान दे सकता है! उम्मीद को बिल्कुल नहीं की जा सकती लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजस्थान की एक वरिष्ठ आईएएस अफसर कुछ ऐसा ही बोलती सुनाई दे रही हैं। 19 सेकिंड का यह वीडियो है जो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वरिष्ठ आईएएस गायत्री राठौड़ यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि ‘तुम सरकार के पूछकर पैदा हुए थे क्या?’ हालांकि यह वीडियो कब का है? किसने बनाकर वायरल किया है? इसकी पुष्टि नहीं हो की है। आवाज गायत्री राठौड़ की बताई जा रही है लेकिन एनबीटी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

बेरोजगार अपनी समस्या लेकर गए थे स्वास्थ्य भवन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जयपुर के स्वास्थ्य भवन का है। सीएचए, एएनएम और फार्मासिस्ट के चयनित अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य भवन पहुंचे थे। बेरोजगार युवक युवतियां स्वास्थ्य भवन के परिसर में खड़े थे। तभी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव अपने दफ्तर से बाहर निकल रही थी। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने मैडम को रुकवाया और अपनी पीड़ा बताना लगे। कुछ देर तक तो उन्होंने अभ्यर्थियों की पीड़ा सुनी लेकिन फिर रवाना हो गई। अभ्यर्थी उनसे गुहार करते रहे तो वे वापस मुड़कर बोली कि तुम सरकार के पूछकर पैदा हुए थे क्या।

उदयपुर की रहने वाली हैं गायत्री राठौड़
सीनियर आईएएस गायत्री राठौड़ उदयपुर की रहने वाली हैं और वर्ष 1997 बैच की आईएएस अफसर हैं। पिछले तीन साल (सितंबर 2021 से सितंबर 2024 तक) वे पर्यटन विभाग में प्रमुख सचिव रहीं। डेढ महीने पहले ही उन्हें चिकित्सा विभाग में लगाया गया है। चूंकि बेरोजगार अभ्यर्थियों का मामला चिकित्सा विभाग से जुड़ा हुआ था। ऐसे में बेरोजगारों ने गायत्री राठौड़ से सामने अपनी पीड़ा जाहिर की। बेरोजगारों को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस तरह का बेहूदा जवाब सुनने को मिलेगा।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...