9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 'रंगबाज' भाई जाएगा जेल?...

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ‘रंगबाज’ भाई जाएगा जेल? बारात में कट्टा चमकाने पर केस

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दलित बारातियों के साथ बदसलूकी के मामले में बागेश्वर सरकार के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। इस मामले में जांच के बाद शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी हो सकती है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का कुछ दिन पहले से एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में वह कट्टा लेकर दलित बारातियों के साथ गाली गलौच कर रहे हैं। छतरपुर पुलिस ने उस वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम महाराज के भाई के हाथों में पिस्टल और मुंह सिगरेट थी। कथित तौर पर वह नशे में धुत्त थे। इसी हालत में वह दलित समुदाय की शादी में पहुंचकर उत्पात मचा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की किरकिरी हो रही है। वहीं, छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मामले की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

शालीग्राम गर्ग पर केस दर्ज
वहीं, मामले में बमीठा थाना क्षेत्र के थानेदार ने जांच के बाद आरोपी शालिग्राम गर्ग पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

एफआईआर पर सवाल
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में भले ही 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी की धाराओं केस दर्ज किया हो। इसके बावजूद पुलिस की एफआईआर सवालों के घेरे में है। पुलिस ने अपनी एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि जिस लड़की सीता अहिरवार की शादी थी, उसके पिता कल्लू ने मामले में एफआईआर लिखवाई है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि शालिग्राम गर्ग उनकी बेटी की शादी में पिस्टल लेकर अपने कुछ साथियों के साथ आया था। पुलिस ने इसमें आर्म्स एक्ट की कोई धारा नहीं लगाई है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this