10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में डॉक्टरी करने का लाइसेंस देने वाली परीक्षा का परिणाम जारी,...

भारत में डॉक्टरी करने का लाइसेंस देने वाली परीक्षा का परिणाम जारी, 80% हुए फेल

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर FMGE 2024 जून परीक्षा के नतीजे पोस्ट किए जा रहे हैं. FMGE रिजल्ट 2024 को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर या कोई क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे.

इस परीक्षा में 35 हजार 819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 7233 अभ्यर्थी ही पास हुए. जबकि 78 अभ्यर्थियों के नतीजे रोके गए हैं. 2422 अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी. इस तरह कुल 27297 अभ्यर्थी सफल हुए. मतलब यह परीक्षा सिर्फ 20.19 फीसदी अभ्यर्थी ही पास कर सके.

NBE FMGE जून 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की गई थी. FMGE जून 2024 के नतीजे घोषित करते हुए बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवार 24 जुलाई या उसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. FMGE जून 2024 सत्र के पास सर्टिफिकेट के ‘इन-पर्सन’ वितरण का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा. बोर्ड ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से स्पष्टीकरण में देरी होने या परीक्षा आचार समिति के परिणाम के कारण 78 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं.

24 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
इसमें शामिल परीक्षार्थी अपने नतीजे एनबीई की वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. स्कोर कार्ड 24 जुलाई से डाउनलोड किया जा सकेगा. एनबीई ने सर्टिफिकेट मिलने की तारीख अभी नहीं बताई है. FMGE का आयोजन 6 जुलाई को किया गया था.

क्‍या है FMGE एग्‍जाम?
FMG यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट के लिए NBE एक परीक्षा आयोजित करता है. यह एक स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट है जिसमें 50 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है. अलग-अलग देशों की यूनिवर्सिटी के मेडिकल कोर्सज़ के डिफरेंस के कारण यह परीक्षा आयोजित की जाती है. इसे क्‍वालिफाई करने के बाद ही उम्‍मीदवारों को भारत में प्रैक्टिस की अनुमति मिलती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...