8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में अमीरों को देना होगा अधिक टैक्स, संसद में पारित हुआ...

रूस में अमीरों को देना होगा अधिक टैक्स, संसद में पारित हुआ विधेयक, पुतिन की मंजूरी का इंतजार

Published on

मॉस्को

रूस की संसद ने बुधवार को यूक्रेन युद्ध के बीच वित्त जुटाने के इरादे से अमीरों पर अधिक आयकर लगाने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी। इस विधेयक में 24 लाख रूबल (27,500 डॉलर) तक की आय पर 13 प्रतिशत कर लगाने का प्रावधान किया गया है। लेकिन उससे अधिक आय पर कर की दर बढ़ती जाएगी। पांच करोड़ रूबल (573,000 डॉलर) से अधिक आय के लिए अधिकतम दर 22 प्रतिशत होगी।

स्टेट ड्यूमा और फेडरेशन काउंसिल ने दी मंजूरी
इस विधेयक को रूसी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ ने मंजूरी दी और उसके कुछ घंटे बाद ऊपरी सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ ने भी अनुमोदित कर दिया। हालांकि, विधेयक को कानून का रूप देने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सहमति की जरूरत पड़ेगी। इस विधेयक में व्यक्तिगत आय पर बढ़ते हुए कर की परिकल्पना की गई है। यह एकसमान दर वाले आयकर की मौजूदा व्यवस्था से एक बड़ा बदलाव है। वर्ष 2001 में लागू की गई एकसमान दर ने राजस्व संग्रह बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

कंपनियों पर भी बढ़ाया जाएगा टैक्स
विधेयक में कंपनियों के लिए भी आयकर दर को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। कर सुधार से वर्ष 2025 में 2.6 लाख करोड़ रूबल (29 अरब डॉलर) का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि आयकर दर में बढ़ोतरी का रूस के सिर्फ 3.2 प्रतिशत करदाताओं पर ही असर पड़ेगा।

टैक्स बढ़ा क्यों रहा है रूस
सलाहकार फर्म मैक्रो-एडवाइजरी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस वीफर ने करों में वृद्धि को तेल राजस्व पर रूस की निर्भरता को कम करने की कोशिशों का हिस्सा बताया। पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद से ही रूसी तेल निर्यात के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा कर रहे हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...