12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यराजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तोड़ा शराबबंदी कानून? वायरल वीडियो ने...

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तोड़ा शराबबंदी कानून? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल, बिहार BJP ने किया शेयर

Published on

पटना

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर शराब के साथ दिख रहे हैं। यह वीडियो बिहार बीजेपी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शक्ति सिंह यादव पर शराबबंदी कानून तोड़ने का आरोप लग रहा है। यह घटना बुधवार को हुई और यादव ने निजता के हनन का दावा करते हुए इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

बीजेपी की ओर से 42 सेकेंड का वीडियो शेयर
बिहार बीजेपी ने 42 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शक्ति सिंह यादव बनियान और अंडरवियर में सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर भरे हुए ग्लास और खाने का सामान रखा है। वीडियो में उनके आसपास कई और लोग भी मौजूद हैं। बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!’

निजता का हनन का आरोप
इस वीडियो पर शक्ति सिंह यादव ने शुरुआत में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उन्होंने कहा कि यह उनकी निजता का हनन है। इसलिए वे इस पर अभी कोई जवाब नहीं देंगे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।

हिलसा सीट से 2015 में पहली बार विधायक बने थे शक्ति यादव
शक्ति यादव 2015 में राजद के टिकट पर हिलसा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। 2020 में वे फिर से हिलसा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद राजद ने उन्हें पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। शराबबंदी वाले राज्य में राजद के मुख्य प्रवक्ता का इस तरह का वीडियो सामने आना पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यह मामला बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this