6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी को RSS ने दी सलाह, दत्तात्रेय होसबाले बोले- वो विपक्ष...

राहुल गांधी को RSS ने दी सलाह, दत्तात्रेय होसबाले बोले- वो विपक्ष के प्रमुख नेता, उन्हें अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से राहुल गांधी को सलाह दी गई है। RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन मीडिया से बातचीत में संघ के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राहुल गांधी को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और वास्तविकता को देखना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा संघ पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बारे में कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं है। वो अपने सियासी एजेंडा पर चलते हैं। हमारी और उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “वो संघ के बारे में बोलते हैं, इस पर मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस के उनके पूर्वजों ने संघ पर तमाम टिप्पणियां कीं। देश के लोग, दुनिया के लोग संघ को अपने अनुभव से देख रहे हैं, सीख रहे हैं। शायद वो भी जानते होंगे। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि विपक्ष के एक प्रमुख राजनेता के नाते उन्हें अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और वास्तविकता को देखना चाहिए।”

कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि, “आपतकाल के दौरान मैं जेल में था। जिन्होंने देश को जेल में बदल दिया उन्होंने इसके लिए कभी माफी नहीं मांगी। क्या उन्हें लोकतंत्र के बारे में बात करने का अधिकार है, यह जनता को तय करना चाहिए। लोकतंत्र कैसे खतरे में है? पूरे देश में चुनाव हो रहे हैं।”

इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत की वह पहचान जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए गर्व की बात रही है, आज के समय में दुनिया के सामने प्रस्तुत की जानी है। अगले 25 वर्षों में, भारत को न सिर्फ आर्थिक और ढांचागत रूप से बल्कि खेल और संस्कृति जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी विकास करना है। समलैंगिक विवाह के सवाल पर उन्होंने कहा कि विवाह केवल विपरीत लिंग के लोगों के बीच हो सकता है, संघ समलैंगिक विवाह पर सरकार के विचार से सहमत है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...