3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यलप्‍पू सा सचिन है, झींगुर सा लड़का...सीमा हैदर की पड़ोसी मिथिलेश भाटी...

लप्‍पू सा सचिन है, झींगुर सा लड़का…सीमा हैदर की पड़ोसी मिथिलेश भाटी फंस सकती हैं

Published on

नोएडा

सीमा हैदर और सचिन मीणा। ये दो नाम आप पिछले दो महीने से लगातार पढ़ और सुन रहे होंगे। इनकी प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने वाले सचिन को लेकर उनके पड़ोसी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई उनके साथ है तो कोई विरोध में। ऐसी ही एक पड़ोसी हैं मिथिलेश भाटी। आप इनको भी जानते होंगे। ये वही हैं जिन्‍होंने सचिन मीणा को ‘लप्‍पू’ और ‘झींगुर’ बोला था। अब सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने मिथिलिश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। मिथिलेश भाटी भी अपने इस डॉयलाग की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनके ऊपर गाने भी बनाए जा चुके हैं।

यूपी तक न्‍यूज चैनल से बातचीत में एपी सिंह ने कहा कि बॉडी शेमिंग एक अपराध है। भारत जैसै विविधता वाले देश में त्‍वचा के रंग और शारीरिक बनावट के आधार पर किसी के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए। हम मिथिलेश भार्टी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। दूसरी तरफ, मामला बढ़ता देख मिथिलेश भाटी की प्रतिक्रया भी सामने आ गई है। उनका कहना है- ‘मेरा इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था। मुझे गुस्‍सा आया और मैंने कह दिया। मैं अपने बच्‍चों को भी लप्‍पू बोल देती हूं। हमारे यहां बोलचाल में इस तरह की भाषा यूज करते हैं। परिवार के लोग मुझे भी लप्‍पी बोलते हैं पर उनके बोलने मात्र से मैं लप्‍पी तो नहीं बन जाऊंगी ना।’

जानिए क्‍या बोली थीं मिथिलेश भाटी
आपको बता दें कि कुछ समय पहले जब सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में आए तब उनकी पड़ोसी मिथिलेश भाटी का रिएक्‍शन सामने आया था। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा था- सचिन…क्‍या है सचिन में। लप्‍पू सा सचिन है। बोलना तो आवे ना। बोलता तो वो है ना। झींगुर सा लड़का। उससे प्‍यार करेगी सीमा। पांचवीं पास वो खुद को बता रही। फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही। सारे बॉर्डर पार कर आ गई है।’

तिरंगा साड़ी पहनकर लगाए वंदे मातरम के नारे
दूसरी ओर, सारी उलझनों के बीच सीमा हैदर अपने ससुराल में चारों बच्‍चों के साथ रह रही हैं। 15 अगस्‍त के मौके पर उन्‍होंने तिरंगा साड़ी पहनकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा अभियान में हिस्‍सा लेते हुए सीमा अपने घर के छत पर गईं और तिरंगा लहराया। उनके बच्‍चों ने भी स्‍कूल में भारत की आजादी मनाई। सीमा ने सचिन के साथ देशभक्ति गीतों पर कई इंस्‍टाग्राम रील भी शेयर किए हैं। सीमा का कहना है कि अब उनका घर भारत है और वह लौटकर पाकिस्‍तान नहीं जाना चाहती हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...