14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यभगवा गमछा, तने हुए हाथ... ED की हिरासत में दूसरे दिन भी...

भगवा गमछा, तने हुए हाथ… ED की हिरासत में दूसरे दिन भी संजय राउत के तेवर वही

Published on

मुंबई

शिवसेना के फायर ब्रैंड नेता संजय राउत । उद्धव ठाकरे की ढाल संजय राउत। पात्रा चॉल घोटाले में मुख्य किरदार में नाम पर तेवर में जरा भी कमी नहीं। तेवर वही बस कलेवर नया। एकनाथ शिंदे की बगावत के दौरान राउत के धमकी से लेकर लाड़-प्यार वाला बयान भी सभी ने देखे हैं। अब जब राउत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहां भी उनका हावभाव बदले नहीं है। भगवा गमछा लहराने से लेकर रिएक्शन तक बदले नहीं दिख रहे हैं। उधर, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ये राउत के ये तेवर यूं ही नहीं है। दरअसल, इसे राज्य में शिंदे मंत्रिमंडल के गठन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य में शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार बने काफी समय हो चुका है लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है।

संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद भी तेवर वही दिख रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े ने बताया कि दरअसल, ये शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश हो रही है लेकिन इसका असर उल्टा दिख रहा है। यही वजह है कि राउत के ये तेवर दिख रहे हैं।

शिवसेना हिंदुत्व की राजनीति करती है। राउत का भगवा गमछा लहराने को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वानखेड़े कहते हैं कि शिवसेना के साथ जिला स्तर से लेकर संगठन स्तर तक लोग हैं और वे पार्टी के लिए पूरी ताकत के साथ जुड़े हुए हैं। ईडी दफ्तर से निकलते वक्त संजय राउत का पुराना अंदाज। भगवा गमछा और हाथ ऊपर। संजय राउत गिरफ्तार भले ही हो गए हैं लेकिन इस तस्वीर में वे अपने समर्थकों को आश्वासन देते नजर आ रहे हैं।

उधर, शिवसेना संजय राउत के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। वानखेड़े तो यहां तक दावा करते हैं कि रावत की गिरफ्तारी एकनाथ शिंदे के साथ गए कुछ विधायकों को धमकाने के तौर पर देखना चाहिए। क्योंकि शिंदे खेमे के सभी विधायक मंत्री बनना चाहते हैं। अभी तक राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार भी इसीलिए रुका हुआ है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this