10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यसंभल : गाय को ट्रेक्टर से बांधकर घसीटा, Video Viral होने पर...

संभल : गाय को ट्रेक्टर से बांधकर घसीटा, Video Viral होने पर मचा बवाल, प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। जिले के कैला देवी इलाके में एक गाय को ट्रैक्टर हैरो से बांधकर एक शेड में घसीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

गाय को ट्रैक्टर हैरो से बांधकर घसीटा
घटना के संबंध में सर्किल ऑफिसर (संभल) अनुज कुमार ने कहा कि जिले सिंघावली गांव के पंचायत सचिव ने गुरुवार को एक मामला दर्ज कराया, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक गाय को उसके पैरों से ट्रैक्टर हैरो से बांधकर एक टेंपररी शेड की ओर घसीटा गया।उन्होंने कहा कि गांव की प्रधान ओमवती, उनके पति रूप किशोर, शेड की देखभाल करने वाले कालू और ट्रैक्टर चालक नेम सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीएम ने पूरे मामले में तत्काल संज्ञान लिया
जिले के मुख्य विकास अधिकारी गोरख नाथ भट्ट ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।हालांकि, जब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच की, तो पाया कि गाय बीमार और भारी थी। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
हालांकि, गाय के साथ क्रूरता के वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। वायरल वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत ही घटिया कृत्य है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों के अंदर संवेदनशीलता नामक चीज़ मर चुकी है। जीवों पर दया करने का भाव मर चुका है।”

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...