14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय सिंह को शराब घोटाला मामले में जमानत, इन 5 शर्तों के...

संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में जमानत, इन 5 शर्तों के साथ आज जेल से बाहर आएंगे AAP सांसद

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली शराब घोटाले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। सुप्रीम फैसले के बाद उन्हें आज तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया जाएगा। निचली अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। संजय सिंह को कोर्ट ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर यह राहत दी है। कोर्ट की ओर से जमानत की कुछ शर्तें रखी गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बेल के लिए निचली अदालत का रुख करने को कहा था। शर्तों में केस को लेकर कोई टिप्पणी न करना, कहीं जाते वक्त लोकेशन शेयर करना, मीडिया से केस के बारे में कोई बात नहीं करना, बिना इजाजत दिल्ली-एनसीआर छोड़कर और देश छोड़कर न जाना शामिल है।

​दोपहर बाद जेल से बाहर आएंगे संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने बेल की शर्तों में 2 लाख रुपए की सिक्योरिटी मनी निर्धारित की। कोर्ट ने उनसे पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है और उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति नहीं है। वकील ने बताया कि कोर्ट ने कहा है कि वह इस केस में अपनी भूमिका के बारे में किसी से बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर वह दिल्ली से कहीं से बाहर जाते हैं तो IO(जांच अधिकारी) को इसकी पूरी जानकारी देकर जाएंगे। यहां से अभी रिलीज ऑर्डर बनकर तिहाड़ जेल जाएगा और संभवतः आज दोपहर बाद वे जेल से बाहर आ जाएंगे।

​कोर्ट ने जमानत देने के साथ रखीं शर्तें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को शर्तों के साथ जमानत दी है। जानिए वो शर्तें क्या हैं-
➤ कहीं भी जाते वक्त अपने मोबाइल फोन की लोकेशन ऑन रखनी होगी।
➤ देश छोड़कर नहीं जा सकते, पासपोर्ट जमा करना होगा।
➤ दिल्ली शराब घोटाला मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने पर रोक।
➤ सबूतों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर सकते।
➤ दिल्ली-एनसीआर बिना इजाजत छोड़कर नहीं जा सकते।

​7 अप्रैल को आम आदमी पार्टी का उपवास
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने देशभर की जनता का आह्वान करते हुए 7 अप्रैल को सामूहिक उपवास रखने के लिए कहा है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में जो जहां है, वो वहीं से सामूहिक उपवास रखकर प्रार्थना कर सकता है और इस मुहिम में शामिल हो सकता है।

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरीके से गलत आरोप लगाकर संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया, ठीक उसी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को भी जेल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी शराब घोटाले के जरिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र का खुलासा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया लेकिन सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। आज गांव की गली-गली से लेकर पूरे देश दुनिया में इसी बात की चर्चा है कि जिस मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा लोगों की भलाई के लिए काम किया, उसे उठाकर जेल में डाल दिया गया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...