15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'तेल की कीमत कम करे सऊदी अरब... अमेरिकी निवेश को 1 ट्रिलियन...

‘तेल की कीमत कम करे सऊदी अरब… अमेरिकी निवेश को 1 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाए’, दावोस में बोले ट्रंप

Published on

दावोस,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया. उन्होंने सऊदी अरब से तेल की कीमत में कटौती करने और अमेरिका में निवेश को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की अपील की.

ट्रंप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा, ‘मैंने ग्रीन न्यू डील को खत्म कर दिया. मैं इसे ग्रीन न्यू स्कैम कहता हूं, मैं एकतरफा पेरिस जलवायु समझौते से हट गया और महंगे इलेक्ट्रिक वाहन के मैंडेट को समाप्त कर दिया. अमेरिका के पास धरती पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक मात्रा में तेल और गैस है, और हम इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं. मैं सऊदी अरब और OPEC से तेल की कीमत कम करने के लिए भी कहने जा रहा हूं, आपको इसे कम करना होगा.’

‘तेल की कीमतें कम होने से रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध’
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर तेल की कीमतें कम हो जाती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘अगर कीमतें कम हो जाती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. मैं मांग करूंगा कि ब्याज दरें तुरंत कम की जाएं. पूरी दुनिया में उन्हें कम किया जाना चाहिए.’

अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा सऊदी अरब
ट्रंप की यह टिप्पणी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की उस घोषणा के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करना चाहता है. क्राउन प्रिंस की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद आई है.

‘अमेरिका में बनाएं अपना प्रोडक्ट नहीं तो टैरिफ दें’
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दुनियाभर के कारोबारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को अमेरिका में लाएं, अन्यथा टैरिफ बढ़ोतरी का सामना करने के लिए तैयार रहें.

ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया के हर बिजनेस के लिए मेरा मैसेज बहुत सरल है. आइए और अपना प्रोडक्ट अमेरिका में बनाइए और हम आपको दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम टैक्स की सुविधा देंगे.’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि व्यवसाय यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वे अपना प्रोडक्ट कहां बनाते हैं, लेकिन अमेरिका में उत्पादन से बाहर निकलने के वित्तीय परिणाम होंगे. अगर आप अपना प्रोडक्ट अमेरिका में नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ का भुगतान करना होगा.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...