16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में अचानक सिक्योरिटी बढ़ी और CJI डीवाई चंद्रचूड़ पहुंच गए...

सुप्रीम कोर्ट में अचानक सिक्योरिटी बढ़ी और CJI डीवाई चंद्रचूड़ पहुंच गए वकीलों के कमरे में, करने लगे सवाल

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में 15 फरवरी को दूसरे दिन शिवसेना के दोनों गुटों के बीच तकरार पर सुनवाई जारी रही। बता दें, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच तकरार पर सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई कर रही है। इसकी अगुवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे हैं।

अचानक बढ़ी सिक्योरिटी और…
बुधवार को कोर्ट में गहमागहमी चल रही थी। अचानक सुप्रीम कोर्ट के गलियारे में सिक्योरिटी बढ़ गई। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी खड़े हो गए। लोग कुछ समझ पाते, इसी बीच CJI चंद्रचूङ गलियारे से निकलकर मुख्य अहाते के चबूतरे पर आ गए। सीजेआई के साथ सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल संजीव कालगांवकर भी थे।

कर्मचारियों से पूछीं उनकी दिक्कतें
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहले सुप्रीम कोर्ट के तमाम दफ्तरों में गए और वहां कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। फिर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के दफ्तर में गए और वहां पदाधिकारियों से उनकी दिक्कतों की जानकारी ली। एससीबीए के पदाधिकारियों ने बताया कि वहां जगह कम है, इसलिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वकीलों से भी मिले CJI
इसके बाद चीफ जस्टिस वकीलों के पास पहुंचे और उनसे भी हाल-चाल और दिक्कतों की जानकारी ली। फिर कोर्ट नंबर 5 के पास भी गए। आपको बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जबसे सीजेआई का पदभार संभाला है, अक्सर इसी तरह कोर्ट परिसर का दौरा करते रहते हैं और कर्मचारियों से समस्याएं और फ़ीडबैक लेते रहते हैं।

पिछले दिनों भी सुप्रीम कोर्ट के गलियारे से जब वे निकल रहे थे तो उनकी तीन नौजवान वकीलों से मुलाकात हो गई थी। इस दौरान सीजेआई ने उनको रोक सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई नई सुविधाओं का फीडबैक लिया था और वकीलों को प्रोत्साहित भी किया था।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...