9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यभारतीयों को हथकड़ी और पैर में बेड़ी डालकर अमेरिका से वापस भेजा...

भारतीयों को हथकड़ी और पैर में बेड़ी डालकर अमेरिका से वापस भेजा जाना अमानवीय, मायावती ने कहा- केंद्र रहे सतर्क

Published on

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीयों को हथकड़ी एवं पांवों में बेड़ी डालकर अमेरिका से वापस भेजे जाने को अमानवीय बताते हुए कहा है कि सरकार मामले को पूरी गंभीरता से ले। बसपा नेता ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, महिलाओं एवं बच्चों सहित गुजरात, पंजाब एवं हरियाणा आदि राज्यों के 104 भारतीयों को हथकड़ी और पांवों में बेड़ी डालकर अमानवीय तरीके से अमेरिका द्वारा सैन्य विमान से वापस भेजने का मामला अति-दुखद, देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है।

मायावती ने कहा, कैदियों से भी बदतर हालात में वापस लौटाए गए भारतीयों के संबंध में केंद्र सरकार का आज संसद में दिया गया बयान घटना की गंभीरता और उससे भारतीयों को पहुंचने वाले दुख एवं शर्मिंदगी को देखते हुए लीपापोती करने वाला ज्यादा, संतोषजनक कम है। सरकार मामले को पूरी गंभीरता से ले।

भारत हो जाए सतर्क
उन्होंने कहा कि अमेरिका को पुनः महान बनाने की नीति के तहत अवैध रूप से रहने वाले अन्य भारतीयों के भी वापस भारत भेजे जाने की चर्चा जोरों पर है। इसको लेकर भारत सरकार को सतर्क होना जरूरी है, ताकि अन्य भारतीय परिवारों को ऐसी पीड़ा और देश को ऐसा अनादर का सामना अब आगे न करना पड़े।

विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा निर्वासित भारतीयों का यह पहला जत्था था। इनमें से 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this