16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयधुआं-धुआं हुआ शंभू बॉर्डर, पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के...

धुआं-धुआं हुआ शंभू बॉर्डर, पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, स्थिति तनावपूर्ण

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को रोकने के पुलिस की तरफ से आंशू गैस के गोल दागे गए हैं। दिल्ली जानें के लिए आग बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोल दागे गए हैं। आंसू गैस के गोलों से शंभू बॉर्डर धुआं धुआं हो गया है। ड्रोन की मदद से पुलिस आंसू गैस के गोलों को दाग रही है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों को एक बार फिर से बातचीत का न्योता दिया है। अर्जुन मुंडा ने किसानों से आगे न बढ़ने की अपील की है।

हाईकोर्ट पहुंची सरकार
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा हरियाणा की खट्टर सरकार फिर हाईकोर्ट पहुंची है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मोडिफाई किए ट्रैक्टरों और ट्रालियों को इकट्ठा न होने की गुहार लगाई गई है। सरकार ने कहा कि यह कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है, पंजाब सरकार इस पर कार्रवाई करे और इन्हें वहीं रोका जाए। हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

पूरी तैयारी के साथ पहुंचे किसान
दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए शंभू बॉर्डर पर कई किसान फोकलेन व बुलडोजर लेकर पहुंच गए हैं। उधर किसानों के ऐलान से पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों की धड़कन भी बढ़ रही है। ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार का निधन हो गया। बेशक उनकी ओर से किसानों को रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्तों का दावा किया जा रहा है। लेकिन बॉर्डर पर किसानों की बढ़ती संख्या उनके लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...