11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा दांव! 'गैर-क्रीमी लेयर'...

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा दांव! ‘गैर-क्रीमी लेयर’ की आय सीमा बढ़ाने की मांग

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां गणित बैठाने में जुटी हैं. राज्य में मुख्य रूप से महायुति और महा विकास अघाड़ी, दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला है. एक तरफ सत्ताधारी महायुति वापसी का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी एमवीए राज्य की सत्ता पर काबिज होने की बात कह रहा है. इस सबके बीच शिंदे सरकार ने बड़ा दांव चलते हुए गैर-क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने का अनुरोध केंद्र से किया है.

गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में गैर-क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की. उन्नत और उन्नत समूह (गैर-क्रीमी लेयर) के अंतर्गत न आने वालों के लिए आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की जाएगी.

महाराष्ट्र सीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया कि कैबिनेट ने महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दे दी है. अध्यादेश को राज्य विधानमंडल के अगले सत्र में पेश किया जाएगा. इसके साथ ही आयोग के लिए 27 पदों को मंजूरी दी गई है.

बयान में ये भी कहा गया है कि केंद्र सरकार से ‘क्रीमी लेयर’ श्रेणी में शामिल होने के लिए आय सीमा को मौजूदा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का अनुरोध करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है. दरअसल, ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ पाने के लिए एक गैर-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जिसमें यह बताया गया हो कि किसी व्यक्ति की पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है.

क्या है गैर-क्रीमी लेयर
गैर-क्रीमी लेयर भारत में आरक्षण प्रणाली के तहत एक महत्वपूर्ण अवधारणा है. यह अवधारणा अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए आरक्षण के लिए उपयोग की जाती है. गैर-क्रीमी लेयर से तात्पर्य उन परिवारों से है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ उठाने के लिए पात्र माना जाता है. यह अवधारणा इस विचार पर आधारित है कि कुछ परिवार अन्य पिछड़े वर्गों में होने के बावजूद आर्थिक रूप से मजबूत हो गए हैं और उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए.

गैर-क्रीमी लेयर के मानदंड:
भारत सरकार ने गैर-क्रीमी लेयर के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए हैं:
1. पारिवारिक आय: 8 लाख रुपये से कम.
2. पैतृक संपत्ति: 2 हेक्टेयर से कम.
3. शिक्षा: परिवार के किसी भी सदस्य के पास स्नातक या उच्च शिक्षा नहीं.
4. सरकारी नौकरी: परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं.
5. व्यवसाय: परिवार के किसी भी सदस्य के पास व्यवसाय नहीं जिसका वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ रुपये से अधिक हो.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...