4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यशिंदे की तबियत ठीक नहीं, स्वास्थ्य का हवाला देकर बदला जाएगा महाराष्ट्र...

शिंदे की तबियत ठीक नहीं, स्वास्थ्य का हवाला देकर बदला जाएगा महाराष्ट्र का CM, विजय वडेट्टीवार ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने और उनके स्थान पर नये मुख्यमंत्री को लाने की तैयारी की सूचना मिल रही है।’ वडेट्टीवार ने कहा, ‘मुझे डर है कि शिंदे को दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और चिकित्सा आधार पर उनकी जगह नया मुख्यमंत्री लाया जा सकता है। महाराष्ट्र के लोग पूछ रहे हैं कि क्या शिंदे को चिकित्सा आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।’ शिंदे के ‘स्वास्थ्य’ को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि उनके समर्थक और विधायक संजय सिरसाट ने हाल में दावा किया था कि मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करते हैं, इसलिए वह बीमार हो गए हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पिछले महीने दावा किया था कि शिवसेना-बीजेपी सरकार का हिस्सा अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दावे को खारिज़ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अजित पवार को अच्छी तरह पता है कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तथा यह बात दो जुलाई को भेंट के दौरान उन्हें बता दी गई थी, जब वह आठ विधायकों के साथ राज्य सरकार में शामिल हुए थे।

MVA में कोई भ्रम नहीं: पवार
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भतीजे अजित पवार के साथ पुणे में हुई उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महाविकास आघाड़ी में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है। पवार ने बताया, ‘एमवीए एकजुट है और हम 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की अगली बैठक का सफल आयोजन करेंगे।’ एमवीए में शामिल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने पवार से चाचा और भतीजे के बीच इस तरह की मुलाकातों पर भ्रम की स्थिति को साफ करने को कहा था। शरद और अजित के बीच बैठक ने प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...