9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यशिमला में भारी बारिश से शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने...

शिमला में भारी बारिश से शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए

Published on

शिमला,

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया. ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए. 9 शव निकाले जा चुके हैं. जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ. यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया. अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है.

पहाड़ों पर कुदरत का कहर जारी
पहाड़ी राज्यों पर कुदरत का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है. दोनों पहाड़ी राज्यों में कुदरत कहर टूटा है. भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. दोनों राज्यों में अलर्ट है. जहां मंडी में ब्यास नदी उफान पर है. तो पौड़ी गड़वाल में अलखनंदा की लहरें डरा रही है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के चलते जगह जगह लैंडस्लाइड हो रही हैं. इसके चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आज यानी 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत
इससे पहले हिमाचल के सोलन में बादल फट गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि सोलन के ममलीक के धायावला गांव में देर रात बादल फटा. बादल फटने के बाद पूरा गांव मलबे से पट गया.

हिमाचल में कहां कहां मची तबाही
– हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भी बादल फटने से दिखा तबाही का मंजर, कई मवेशी और वाहन बहे. 25 स्कूली बच्चों को किया गया रेस्क्यू.
– हिमाचल प्रदेश की मंडी में भी भूस्खलन. दो गांवों में लोगों को किया गया विस्थापित. हिमाचल के बिलासपुर में भी भूस्खलन.
– भारी बारिश से बिलासपुर में भाखड़ा डैम के खतरे के निशान को पार करने का बढ़ा खतरा.
– भारी बारिश में भूस्खलन के कारण कुल्ली मनाली जाने वाले रास्ते बंद हैं. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे से पंडोह के बीच कई जगहों पर भी रास्ते बंद हैं.
– सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते कोटी के पास चक्की मोड़ पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भारी वाहन फंसे हुए हैं. इसके अलावा मंडी जिले के कई स्थानों से घरों और कृषि भूमि को नुकसान की खबरें भी आ रही हैं.
– DGP संजय कुंडू ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. साथ ही नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है.

उत्तराखंड में भी बारिश का कहर
– उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार बारिश की वजह से उफान पर गंगा. खतरे के निशान को किया पार, इस समय गंगा का जलस्तर 294.94 मीटर हो गया है.
चमोली के पीपलकोटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का कहर. मलबे में दबी कई गाड़ियां.
– चमोली में भारी बारिश के बाद नालों दिखा उफान , बाढ़ का पानी दुकानों में घुसा.
– देहरादून में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीआरएफ ने चलाया बचाव कार्य अभियान
– कोटद्वार में लगातार बारिश से देखने को मिला तबाही का मंजर, बादल फटने से दहशत में लोग

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...