7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपालराजसी ठाठ से होगी शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी, बहू...

राजसी ठाठ से होगी शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी, बहू अमानत के लिए कह दी बड़ी बात

Published on

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर निवासी एक उद्योगपति की बेटी केंद्रीय मंत्री के बेटे की बहु बनने वाली है। भाजपा के कद्दावर नेता और एक उद्योगपति के पुत्र पुत्री के विवाह को लेकर राजस्थान में चर्चाएं हैं। वेडिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह शादी एक यादगार शादी होने वाली है। इस शादी समारोह में कई बड़ी कंपनियों को हायर किया गया है जो इस पूरे समारोह का मैनेजमेंट संभालेंगे। चूंकि यह शादी वीवीआईपी मेहमानों वाली शादी है। इस विवाह समारोह में देश के दिग्गज राजनेता और बड़े उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। ऐसे में मंगलवार को शिवराज सिंह जोधपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे लिए बेटी और बहू एक समान है, बेटी है तो कल है। बेटी के बिना दुनिया नहीं चल सकती।

6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में होगा विवाह समारोह
जोधपुर के उम्मेद भवन में 6 मार्च को यह विवाह समारोह होने वाला है। इस समारोह के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। शादी समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और देश के दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं। उद्योग जगत के बड़े नामी चेहरे भी इस शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी समारोह से जुड़े सभी कार्यक्रम उम्मेद भवन पैलेस में होंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए अलग अलग होटलें बुक की गई है। साथ ही मेहमानों को लाने ले जाने के लिए लग्जरी वाहनों का भी इंतजाम किया गया है ताकि उन्हें होटल से सीधे उम्मेद भवन ले जाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री के बेटे की दुल्हनियां बनेगी जोधपुर की बेटी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और जोधपुर के कारोबारी अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनुपम बंसल बड़े बिजनेसमैन हैं। वे लिबर्टी शूट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनकी बेटी अमानत बंसल लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से स्नातकोत्तर की हुई हैं। पिछले साल कार्तिकेय और अमानत की सगाई हुई थी और अब वे विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दिल्ली और भोपाल में भी होंगे रिसेप्शन
6 मार्च को जोधपुर में विवाह समारोह होगा। इस विवाह समारोह में कई राजनैतिक हस्तियां शामिल होने वाली है। साथ ही बड़े बिजनेसमैन भी मेहमान के रूप में नजर आएंगे। विवाह समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से रिसेप्शन दिया जाएगा। चौहान परिवार की ओर से रिसेप्शन के दो कार्यक्रम रखे गए हैं। एक कार्यक्रम दिल्ली में होगा जबकि दूसरा मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में होगा। चौहान मूलरूप से भोपाल के रहने वाले हैं और वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...