8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान को कोर्ट से झटका, आठ दिन की रिमांड पर भेजा...

इमरान खान को कोर्ट से झटका, आठ दिन की रिमांड पर भेजा गया, 17 मई को होगी अगली पेशी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट ने 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अल-कादिर ट्रस्ट मामले में NAB इमरान खान से पूछताछ करेगी। इससे पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी। अब उन्हें 17 मई को फिरसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पेशावर में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई और उन्होंने रेडियो पाकिस्तान की इमारत समेत पेशावर की कई इमारतों में आग लगा दी है।

तोशखाना मामले में भी आरोप तय
इमरान खान को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। एक सत्र अदालत तोशखाना मामले में पीटीआई प्रमुख के आरोप तय कर दिए हैं। दोनों सुनवाई इस्लामाबाद पुलिस लाइंस में हुई जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार देर रात “अदालत स्थल का दर्जा दिया गया था। सुनवाई की अध्यक्षता न्यायाधीश मोहम्मद बशीर कर रहे थे।

पीटीआई अध्यक्ष के वकील ख्वाजा हारिस ने कोर्ट के फैसले का विरोध किया। उन्होने कहा, “सभी को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है।”इस बीच एनएबी ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी के समय इमरान को वारंट दिखाया गया था। उन्होंने इमरान के वकील को आश्वासन भी दिया कि जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए जाएंगे।

पूर्व विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी भी गिरफ्तार
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अब पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कस रही है। अब तक 1000 के करीब लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस ही बीच पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान के बयान सामने आए हैं। उनका कहना है कि उन्हें 24 घंटे से वाशरूम नहीं जाने दिया गया हौ और काफी परेशान किया जा रहा है।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...