16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की...

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड सामने आया है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया, आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है. आरोपी लड़के से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छिपाया था. पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद कर लिया है.

कार में गला दबाकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई. इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया. आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला
इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी. आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे.

आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं.

पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को में भी मानी थी. उसने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की. इतना ही नहीं आफताब ने ये भी माना था कि श्रद्धा की मौत के बाद उसके कई लड़कियों से संबंध थे. इसके अलावा पुलिस ने महरौली के जंगलों से श्रद्धा के शव के टुकड़ों को भी बरामद किया था. डीएनए टेस्ट में भी शव के टुकड़ों का श्रद्धा के पिता के सैंपल से मिलान हुआ था. पुलिस ने हाल ही में श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...