6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यदिल्ली में 35 टुकड़े हुई श्रद्धा वाकर के पिता की मौत, बेटी...

दिल्ली में 35 टुकड़े हुई श्रद्धा वाकर के पिता की मौत, बेटी के अंतिम संस्कार का करते रह गए इंतजार

Published on

मुंबई,

श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर की रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ वसई में रहते थे. श्रद्धा वाकर (27) की 18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में एक घर में उसके 28 वर्षीय प्रेमी और लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी. श्रद्धा और आफताब किराए के घर में महरौली में रहते थे.

विकास अपनी बेटी श्रद्धा की नृशंस हत्या के बाद से सदमे में थे. वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव के बचे हुए टुकड़ों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी. चूंकि श्रद्धा के शव के अवशेष ही इस हत्याकांड में प्रमुख साक्ष्य हैं, इसीलिए दिल्ली पुलिस ने इन्हें उसके परिजनों को हैंडओवर नहीं किया. इस मामले का खुलासा श्रद्धा की हत्या के लगभग 6 महीने बाद हुआ.

श्रद्धा का परिवार आफताब के साथ उसके रिश्ते को लेकर सहज नहीं था. इस वजह से श्रद्धा ने परिवार के साथ संपर्क तोड़ लिया था. श्रद्धा के दोस्तों ने उसके पिता विकास वाकर को जानकारी दी कि वे उससे ढाई महीने से अधिक समय से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इस सूचना के बाद विकास वाकर ने मुंबई पुलिस में अपनी बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की छानबीन के बाद पता चला कि श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली में रहती है. मुंबई पुलिस की ओर से इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया.

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की तलाश शुरू की और आफताब को महरौली से उसके किराए के फ्लैट से अरेस्ट किया. पुलिस ने फ्लैट में रखे फ्रिज से श्रद्धा के शव के बचे हुए टुकड़े, खून के धब्बे और अन्य साक्ष्य बरामद किए. पूछताछ में आफताब ने अपना गुनाह कबूल किया. आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया कि 18 मई, 2022 को एक बहस के बाद उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. किसी को भनक भी न लगे और श्रद्धा के शव को आसानी ठिकाने भी लगाया जा सके, इसलिए आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े करके 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर दिया.

श्रद्धा की पहचान छिपाने के लिए आफताब ने उसका चेहरा जला दिया था. आफताब पूनावाला श्रद्धा की हत्या के अगले 18 दिनों तक उसके शव के टुकड़ों को हर रात लगभग 2 बजे छतरपुर के जंगलों में ले जाकर फेंकता रहा. आफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर, 2022 को गिरफ्तार किया था. श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं और केस का ट्रायल चल रहा है

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...