7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसिसोदिया को मिलने थे रिश्वत के रुपये, बेल रिजेक्ट कर बोली कोर्ट-...

सिसोदिया को मिलने थे रिश्वत के रुपये, बेल रिजेक्ट कर बोली कोर्ट- वो ही दिल्ली शराब घोटाले के मास्टर माइंड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को रद करके दिल्ली की कोर्ट ने बेहद अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सिसोदिया ही दिल्ली शराब घोटाले के मास्टर माइंड हैं। उन्हें रिश्वत के तौर पर 90 से 100 करोड़ रुपये मिलने थे। अपने 34 पेज के आदेश में स्पेशल जज एमके नागपाल ने कहा कि आपराधिक षडयंत्र में सिसोदिया ही एक्टिव रोल अदा किया। स्पेशल कोर्ट का यहां तक कहना था कि सारे सबूत आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ हैं। वो साफ तौर पर इशारा कर रहे हैं कि सिसोदिया करप्शन में पूरी तरह से शामिल थे।

स्पेशल जज एमके नागपाल ने कहा कि सिसोदिया को अरेस्ट करके सीबीआई ने कोई गुनाह नहीं किया है। न तो सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के किसी आदेश की अवहेलना की है और न ही हाईकोर्ट की। सीबीआई ने सिसोदिया को तभी गिरफ्तार किया जब एजेंसी को लगा कि ये बेहद जरूरी था।

34 पेज के अपने फैसले में स्पेशल कोर्ट ने कहा कि वो सिसोदिया को छोड़ने नहीं जा रही है। उसे लगता है कि सिसोदिया को जमानत मिली तो वो बाहर जाकर खेल कर सकते हैं। वो सबूतों से छेड़छाड़ करने के साथ मामले से जुड़ी अहम कड़ियों को पूरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट का कहना था कि वो 26 फरवरी को अरेस्ट हुए थे। अभी तक सीबीआई ने मामले की जांच पूरी नहीं की है। लिहाजा उन्हें नहीं छोड़ा जा सकता।

एमके नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि दिल्ली का शराब घोटाला बड़े पैमाने पर आम लोगों को प्रभावित करता है। शराब नीति को बनाते समय सिसोदिया ने इस बात का ख्याल नहीं रखा कि ये बहुत सारे लोगों से जुड़ा है। कोर्ट का कहना था कि ये घोटाला आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। कोर्ट का कहना था कि साउथ की लॉबी को ध्यान में रखकर ये सारा खेल रचा गया। उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए नियम तोड़े मरोड़े गए। रिश्वत की रकम में से 20-30 करोड़ रुपये विजय नायर, अभिषेक बोइलपल्ली और अभिषेक अरोड़ा के मार्फत इधऱ उधर घूम रही थी।

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कुछ विशेष ब्रांडों को प्रमोट करने के लिए खेल किया। वो कुछ खास शऱाब कारोबारियों को फायदा पहुंचाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने तमाम नियमों को तोड़ा मरोड़ा। साउथ की लॉबी से उनकी सांठगांठ इस मामले का सबसे अहम पहलू है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...