12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यतो तुम वापस नहीं चलोगी... पत्नी के ससुराल से वापस न आने...

तो तुम वापस नहीं चलोगी… पत्नी के ससुराल से वापस न आने पर पति ने चाकू से खुद की काटी गर्दन

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति के लाख मान मनौव्वल के बाद भी पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिद पर अड़ी पत्नी के आगे बेबस पति ने खुद से ही चाकू से अपनी गर्दन काट ली और लहूलुहान कर लिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मजरे औरेई गांव का है।

झगड़े के बाद बहन के ससुराल चली गई थी
जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई मजरे लोधन का पुरवा गांव निवासी सीताराम लोधी का पत्नी रूपा देवी से कुछ दिन पहले घरेलू कलह के चलते विवाद हो गया था।

इससे नाराज पत्नी थरियांव थाना क्षेत्र के बरियापुर मजरे औरेई गांव अपनी बहन के ससुराल चली गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को सीताराम साढूं के घर पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए बड़ी आरजू मिन्नतें की लेकिन पत्नी जिद पर अड़ी थी। उसने साथ जाने से इनकार कर दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
इसके बाद सीताराम ने गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठाते हुए चाकू से खुद की गर्दन काट ली। हादसे में युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा और तड़पने लगा। यह देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां युवक का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में विवाद के बाद घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this