13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'कुछ लोग हमें BJP के साथ आने के लिए मना रहे', अजित...

‘कुछ लोग हमें BJP के साथ आने के लिए मना रहे’, अजित से मीटिंग के बाद बोले शरद पवार

Published on

मुंबई,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ नहीं जाएगी, हालांकि कुछ शुभचिंतक उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला में पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन NCP की नीति में फिट नहीं बैठता है.

पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरी पार्टी (NCP) बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. पवार ने कहा कि हममें से कुछ (अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट) लोगों ने एक अलग रुख अपनाया है. अब हमारे कुछ शुभचिंतक यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमारे रुख में कोई बदलाव हो सकता है. यही कारण है कि वे सौहार्दपूर्ण चर्चा करने की कोशिश कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद अपने भतीजे और डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ शनिवार को पुणे में उनकी ‘सीक्रेट’ मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि मैं आपको एक तथ्य बताना चाहता हूं कि वह मेरे भतीजे हैं. मेरे भतीजे से मिलने में क्या बुराई है? यदि परिवार का कोई वरिष्ठ व्यक्ति परिवार के किसी अन्य सदस्य से मिलना चाहता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

शरद पवार ने यह भी कहा कि लोग महाराष्ट्र की बागडोर महा विकास अघाड़ी को सौंपेंगे, जिसमें शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं. शरद पवार ने रविवार को दिवंगत विधायक गणपतराव देशमुख की प्रतिमा का अनावरण करने सोलापुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के साथ मंच साझा किया.

बता दें कि शनिवार को पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र की लेन नंबर 3 में बिजनेसमैन अतुल चोर्डिया के बंगले पर एनसीपी शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी. हालांकि ये साफ नहीं हुआ था कि इस मीटिंग में क्या बातचीत हुई.

अजित ने शरद पवार से की थी बगावत
महाराष्ट्र में 2 जुलाई को अजित पवार पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे. उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. अजित के साथ छगन भुजबल, धनंजय मुंडे समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से चाचा भतीजे कई दौर की बैठक कर चुके हैं. राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की सुगबुगाहट भी जारी है.

अजित को लेकर क्या कहा था शरद पवार ने?
अजित पवार ने बगावत के बाद शरद पवार से मुलाकात भी की थी. इसके बाद शरद पवार गुट के विधायक बैचेन नजर आए थे. विधायक प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से अजित पवार और बागी विधायकों के बारे में जल्द से जल्द रुख स्पष्ट करने को कह चुके हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की लंबे समय तक चुप्पी को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की थी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...