7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यकभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं, मीडिया ने गैंगस्‍टर बना दिया- अतीक...

कभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं, मीडिया ने गैंगस्‍टर बना दिया- अतीक पर रामगोपाल की दलील

Published on

इटावा

सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या पर योगी सरकार को घेरते-घेरते ऐसा कुछ कह बैठे कि विवादों में फंस सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा, मीडिया लोगों को गैंगस्‍टर बना देती है। कभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं। ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने भी हत्‍याएं करवाईं लेकिन उन्‍हें कोई कुछ नहीं कहता।

इटावा में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी नेता ने कहा, ‘मीडिया ने गैंगस्टर बना दिया। कभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं, बड़े-बड़े लोगों से हो जाती हैं। यहां ऐसे बड़े-बड़े पदों पर लोग बैठे हैं जो बम फेंककर 10-15 लोगों को मरवा दिया तब (उनको) कोई गैंगस्टर नहीं कहता है।’

हालांकि, बाद में उन्‍होंने बात को संभालते हुए कहा कि मैं अतीक को डिफेंड नहीं कर रहा हूं। इससे पहले भी उन्‍होंने अतीक की हत्‍या के बाद आशंका जताई थी कि जैसे अतीक की हत्‍या कर दी गई उसी तरह उसके परिवार के दूसरे सदस्‍यों पर भी हमले हो सकते हैं। रामगोपाल ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के उस बयान की याद दिलाई जिसमें उन्‍होंने विधानसभा में कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।

रामगोपाल बोले, ‘मैंने पहले ही कहा था कि अतीक अहमद के बेटे की हत्या हो सकती है। असद के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा, वह फर्जी एनकाउंटर था। पुलिस कस्‍टडी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रो. रामगोपाल ने कहा, अतीक अहमद ने खुद सुप्रीम कोर्ट में रिट की थी कि पुलिस की कस्टडी में मेरी हत्या की जा सकती है। मुझे सुरक्षा दी जाए। देखिए, उनकी हत्या हो गई।’

शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस समय हत्‍या कर दी गई थी जब वह अस्‍पताल में मेडिकल चेकअप कराने जा रहा था। उस समय तीन युवकों ने उस पर फायरिंग करके उसकी जान ले ली। तीनों को अरेस्‍ट करके पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this