8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयSouth Korea Stampede: ताकि सांसें लौट आएं... इसी आस में जब दर्जनों...

South Korea Stampede: ताकि सांसें लौट आएं… इसी आस में जब दर्जनों लोगों को एकसाथ दिया गया CPR

Published on

नई दिल्ली,

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन फेस्टिवल के आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. दरअसल फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए भारी संख्या में लोग इकठ्ठे हुए थे, जिसके बाद वहां से निकलने के लिए शुरू हुई धक्का-मुक्की ने एक हादसे का रूप ले लिया. इस दौरान कई लोगों की जान हार्ट अटैक की वजह से भी गई है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सांसें वापस लाने के लिए कैसे लोग सीपीआर देने की कोशिश कर रहे हैं.

सियोल के इटावन में जहां कार्यक्रम हो रहा था और जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां गली इतनी तंग थी कि लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. इसी वजह से कई लोग बेहोश हुए तो कई लोगों को हार्ट अटैक भी आया. इटावन में कई एम्बुलेंस पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने की वजह से घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थीं. घटनास्थल के एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अफरा-तफरी के बीच कैसे अपने लोगों को सीपीआर देने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के लोग भी बेहोश हुए लोगों को सीपीआर दे रहे हैं.

शनिवार देर रात की है घटना
एजेंसी के मुताबिक, साउथ कोरिया में 3 साल बाद इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था क्योंकि कोविड संक्रमण की वजह से लगे प्रतिबंधों के चलते बीते 3 साल से इस पार्टी पर भी रोक लगी थी. पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क और हैलोवीन की ड्रेस पहन रखी थी. चश्मदीदों ने बताया कि जैसे-जैसे शाम गहरी होती गई भीड़ अनियंत्रित होने लगी. ये घटना शनिवार की रात करीब 10:20 बजे हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया था. बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर युवा और वयस्क हैं. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने इटावन में हुई भगदड़ के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

10 गुना ज्यादा थी भीड़
21 साल के चश्मदीद मून जू-यंग ने बताया कि लोग इतने ज्यादा थे कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोग वहां से निकलने के लिए गलियों का सहारा ले रहे थे. तभी कुछ लोग एक संकरी गली की तरफ बढ़ने लगे. यहां मौजूद भीड़ सामान्य से कम से कम 10 गुना ज्यादा थी.

संकरी गली की ओर भागने लगे लोग
दमकल अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ अचानक एक संकरी गली की ओर भागने लगी. जो कि पहले से ही खचाखच भरी हुई थी. लोग एक दूसरे पर गिरने लगे. एक महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी भी जश्न मना रही थीं. जब हम वहां से निकले तो भीड़ में फंस गए थे. लोग यहां वहां भाग रहे थे. हम करीब एक घंटे से अधिक समय तक उस संकरी गली में फंसे रहे. बड़ी मुश्किल से वहां से निकाला गया.

एक बिल्डिंग में बनाया गया अस्थायी मुर्दाघर
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटनास्थल से सटी एक इमारत में एक अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया है. करीब 50 शवों को वहां पर रखा गया है. घायलों को स्टेचर से ले जाया गया. हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान के लिए उन्हें वहां ले जाया गया है. ये संकट की घड़ी है.

हादसे में करीब 350 लोग लापता
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सियोल के इटावन में हुए हादसे में करीब 350 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं अभी तक 151 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 97 महिलाएं, 54 पुरुष शामिल हैं. जबकि 82 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. भगदड़ में मारे गए विदेशियों में ईरान, उज्बेकिस्तान, चीन, नॉर्वे के लोग शामिल हैं

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...