15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय350 रुपये के लिए चाकू से 100 बार गोद डाला... लोगों को...

350 रुपये के लिए चाकू से 100 बार गोद डाला… लोगों को खुलेआम डराते 16 साल के कातिल का CCTV फुटेज

Published on

नई दिल्ली ,

उत्तरपूर्वी दिल्ली में लूट-पाट के दौरान एक युवक की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है. मंगलवार रात वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा गया कि एक-दो नहीं, बल्कि चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ 100 के लगभग वार किए गए.

वेलकम इलाके के एक कैमरे में कैद वारदात को देखपाना बेहद मुश्किल है. फुटेज में देखा जा सकता है कि एक कम उम्र का लड़का जिसकी उम्र करीब 16 साल है, यानी नाबालिग है, वो एक शख्स के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है. एक दो नहीं लगातार, कभी गले पर, कभी सिर पर, कभी घसीट रहा है. यही नहीं, इसके बाद चाकू से मृतक का गला रेत रहा है.

जब शोर सुनकर आसपास की महिलाएं बाहर निकलीं तो आरोपी ने सबको डराने के लिए चाकू हवा में लहराया. चाकू लेकर दूसरी तरफ चला गया. यही नहीं, इसके बाद फिर से चाकू से निर्मम हत्या कर रहा है. चिल्ला रहा है. लोगों को डरा रहा है.

एकबारगी देखने से लग रहा है कि पीड़ित की मौत हो चुकी है, और वो सिर्फ लाश को घसीट रहा है. चाकू मार रहा है. चेहरे पर लात मार रहा है. चाकू लेकर डांस कर रहा है. लाश को करीब आरोपी ने 20 से 25 मीटर तक घसीटा, जिसके निशान अभी तक बने हुए हैं.

मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि शायद आरोपी और पीड़ित की कोई बहुत पुरानी रंजिश रही होगी. इस वजह से आरोपी कत्ल के बाद डांस कर रहा है. लाश के साथ बर्बरता कर रह है, लेकिन हैरानी तब हुई जब पता लगा कि आरोपी तो इस युवक का नाम तक नहीं जानता था. उसका इरादा तो सिर्फ लूटना था.

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है. संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाके में रात भर लोगों का आना जाना रहता है. अपराध भी आम है. लेकिन इस तरह का अपराध इसके पहले किसी ने नहीं देखा.

पुलिस के मुताबिक, वारदात 21 नवंबर रात करीब सवा ग्यारह बजे की है. लूट के इरादे से नाबालिग के पहले तो पीड़ित को पीछे से पकड़ा और उसका गला दबा दिया. फिर जब वो अधमरा हो गया तो आरोपी ने चाकू निकाला और मारना शुरू किया. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी बोल रहा था कि वो जेल जाएगा. यानी उसे न तो पुलिस का डर और न कानून का.

इनका कहना
डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया, मंगलवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एक पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि वेलकम इलाके में स्थित जनता मजदूर कॉलेनी में एक नाबालिग ने करीब 18 साल के एक युवक की लूटपाट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी. पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित युवक का मुंह दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया. बाद में उसने युवक से 350 रुपये छीनने से पहले उस पर चाकू से कई वार किए.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...