सियोल
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर भीड़ बढ़ गई। भगदड़ मचने से 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दर्जनों लोगों को कर्डियक अरेस्ट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ लोगों की मौत की भी खबर है। हालांकि संख्या नहीं बताई गई है। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि शनिवार रात इटावन लेसर जिले में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई।
जानिए क्या है हैलोविन फेस्टिवल
पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं। हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।
सड़कों पर ही किया जा रहा लोगों का इलाज
वहां के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच घिरे कई लोगों का आपातकालीन सेवाओं द्वारा सड़क पर ही इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राजधानी सियोल की सड़कों पर कई लोग हेलोवीन मनाने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए थे. इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

