10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यनागपुर में अनिल देशमुख की कार पर पथराव, सिर में चोट लगने...

नागपुर में अनिल देशमुख की कार पर पथराव, सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Published on

नागपुर ,

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (शरद गुट) नेता अनिल देशमुख के समर्थकों का दावा है कि नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में उन पर हमला किया गया. काटोल से अनिल देखमुख के बेटे सलिल देशमुख चुनाव लड़ रहे हैं. अनिल देशमुख के कार पर पथराव हुआ जिसमें वह घायल हो गए. नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र के नरखेड से चुनावी सभा समाप्त करके तीन-खेड़ा बिष्णूर मार्ग से अनिल देशमुख काटोल सिटी की तरफ आ रहे थे, तभी जलालखेड़ा रोड पर अज्ञात शरारती तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया.

इस पथराव में अनिल देशमुख के सिर में चोट लग गई. उन्हें काटोल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. वह अपने बेटे सलिल देशमुख के लिए चुनाव प्रचार करने काटोल गए थे. हमले के पीछे का मकसद और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का काम कर रहे हैं. जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है.

अनिल देशमुख की गाड़ी जब रास्ते से गुजर रही थी तो पथराव किया गया. पत्थर उनकी कार की विंडशील्ड पर आकर गिरा और सामने का कांट टूट गया. एक दूसरा पत्थर पिछली विंडो पर आकर लगा और खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया. इस हमले में अनिल देशमुख के सिर पर चोट लगी. घटनास्थल से सामने आए दृश्यों में देशमुख के सिर से खून बहता हुआ दिख रहा है, और गाड़ी के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं.

बता दें कि काटोल से अनिल देशमुख मौजूदा विधायक हैं. इस बार उनके बेटे सलिल एनसीपी (शरद पवार) के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चरण सिंह ठाकुर को उतारा है. काटोल में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी 16 नवंबर को सलिल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था.

Latest articles

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

भोपाल।गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में शिवशक्ति जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन...

बीएचईएल भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

भेल भोपाल ।बीएचईएल में महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप के अपर महाप्रबंधक  प्रशांत पाठक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...