10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यइस तरह के कमेंट...PM मोदी ने किया था सम्मानित, रणबीर अल्लाहबादिया पर...

इस तरह के कमेंट…PM मोदी ने किया था सम्मानित, रणबीर अल्लाहबादिया पर क्या बोले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री

Published on

मुंबई:

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ गई है। असम में गुवाहाटी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अल्लाहबादिया के बाद समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इसकी पुष्टि की है। कदम ने इसके साथ एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद रणवीर इलाहाबादिया को फॉलो करता हूं। कदम का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रणवीर अल्लाहबादिया को हाल ही में सम्मानित किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सभी के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि कि शो से जुड़े सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। योगेश कदम ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक, सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कदम ने कहा कि मैं खुद रणवीर इलाहाबादिया को फॉलो करता हूं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया था। ऐसे व्यक्ति का इस तरह के कमेंट करना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है। कानून सबके लिए बराबर है, अगर कोई गलती करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्लयूए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शो पर प्रतिबंध लगाने तथा इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

कोर्ट में दर्ज कराया केस
पेरेंट्स पर किए गए अश्लील कमेंट को लेकर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज किया गया। शिकायत बांद्रा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता निखिल रूपारेल ने दर्ज करवाई है जो कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हाल ही में एक नया एपिसोड आया, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट करते नजर आए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this