10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअचानक लगा झटका, लगा फटा बम... डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के प्रत्यक्षदर्शी ने बताए...

अचानक लगा झटका, लगा फटा बम… डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के प्रत्यक्षदर्शी ने बताए खौफ के वो पल

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस भीषण रेल हादसे में अब तक चार लोगों के मौत की सूचना है। मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। हालांकि, रेलवे विभाग की ओर से उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी अधिक मौतों का दावा कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की गति तेज थी। इसी दौरान तेज आवाज हुई। यह आवाज बम फटने जैसी थी। इसके बाद बाद लोगों को जब कुछ अहसास हुआ तो वे दर्द से कराह रहे थे। करीब 10 बोगी बेपटरी हो चुकी थी। चार से पांच बोगियां पटरी से उतरने के बाद पलट सी गई। वहीं, इस हादसे में एक बोगी नीचे खेत में पलटी दिख रही है। पटरी के नीचे बारिश के कारण पानी जमा है। इसमें भी यात्री गिर पड़े। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के गोंडा में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने पूरी कहानी बताई है। लखनऊ से सवार हुए यात्री ने बताया कि बाराबंकी से ही ट्रेन झटके खाने लगी थी। गोंडा से आगे निकलते ही ट्रेन जैसे ही झुलाही स्टेशन के पास पहुंची, जोर से झटके लेने लगी। ऐसे लगा मानो बम फटा हो। इसके बाद डिब्बों में यात्रियों को जोर का झटका लगा। अपनी सीट से यात्री उछल गए। कई यात्री को दूसरे स्लीपर से टकरा गए। महज 2 से तीन मिनट के भीतर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लखनऊ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुए यात्री अविनाश शुक्ला ने घटना के बारे में जानकारी दी।

बाराबंकी से ही ट्रेन में लग रहा था झटका
अविनाश शुक्ला ने बताया कि बाराबंकी से ही ट्रेन में झटका लगने लगा था। लखनऊ से ट्रेन सुबह 11:24 बजे रवाना हुई थी। इसे दोपहर 2 बजे गोंडा पहुंचना था, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले दोपहर 1:56 बजे ही गोंडा पहुंच गई। अविनाश ने बताया कि बाराबंकी से आगे बढ़ते ही ट्रेन में झटके लगने लगे। इन झटकों से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। हालांकि, इस मामले में ट्रेन प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गोंडा से रवाना होने के बाद हादसा
अविनाश शुक्ला ने बताया कि दोपहर 2 बजे ट्रेन गोंडा जंक्शन से रवाना हुई। दोपहर 2:26 बजे यह झिलाही स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन में जोरदार झटका लगा। बम फटने जैसी आवाज आई। इसके बाद ट्रेन पटरी से उतरती चली गई। चार चार से पांच बोगियों के पलटने के कारण लोग इसमें दबने लगे। इसी में लोगों की मौत हो गई। एसी बोगियों को इस एक्सिडेंट में सबसे अधिक नुकसान हुआ। स्लीपर बोगियों में भीड़ होने के कारण लोग बैठे थे। लेकिन, एसी बोगी में लेटे यात्रियों को एक्सिडेंट के कारण अधिक परेशानी नहीं हुई।

अविनाश ने बताया कि मैं भी इस एक्सिडेंट में उछल गया था। उन्होंने बताया कि मैं परीक्षा देने बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्लीपर से लेकर जनरल बोगी में सवार यात्रियों को इस हादसे में काफी चोटें आई हैं।

रेलवे ने शुरू किया राहत कार्य
रेलवे ने राहत कार्य शुरू किया है। रेलवे विभाग के सीनियर अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। इस संबंध में अविनाश और उनके साथियों ने बताया कि हमें आगे की यात्रा करना जरूरी है। ऐसे में हमलोगों ने अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। भीषण हादसे के कारण गोरखपुर रूट पर कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...