10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे सुखविंदर सिंह सुक्खू के...

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता, खुद बेचा है दूध

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री का नाम भी फाइनल हो गया है। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई है। मुकेश अग्निहोत्री राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। खुद सुक्खू ने अपने शुरुआती दिनों में शिमला में दूध का काउंटर चलाया है। साल 1981 में 11वीं कक्षा में पढ़ते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू क्लास मॉनिटर बनाए गए थे। तब वह सरकारी डिग्री कॉलेज, शिमला में थे।

सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की थी। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। कॉलेज में छात्र संघ का महासचिव और अध्यक्ष रहने के बाद, साल 1989 से 1995 के बीच वह NSUI (कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन) के अध्यक्ष भी रहे थे।

चार बार चुने जा चुके हैं विधायक
58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में रिकॉर्ड चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। पहली बार वह साल 2003 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद लगातार 2007, 2017 और अब 2022 में भी नादौन से ही विधायक बने हैं।

बेटियां डीयू में करती हैं पढ़ाई
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से शादी की थी। कमलेश गृहिणी हैं। दोनों को दो बेटियां हैं। फिलहाल दोनों बेटियां दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीट जीतने में कामयाब हुई है। भाजपा को महज 25 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन इससे भी दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा से सिर्फ 37,974 वोट अधिक लाकर हिमाचल में सरकार बना रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को कुल 18,52,504 वोट और भाजपा को 8,14,530 वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के बीच वोट शेयर का अंतर मात्र 0.9 प्रतिशत का है। (पढ़ें पूरी खबर)

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...