12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्ययूपी पुलिस के निलंबित इंस्पेक्टर ने घर के देवी-देवताओं की मूर्तियां चौराहे...

यूपी पुलिस के निलंबित इंस्पेक्टर ने घर के देवी-देवताओं की मूर्तियां चौराहे पर रखी, हिंदू धर्म छोड़ने का ऐलान किया

Published on

झांसी:

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने बुधवार को घर के सारे देवी-देवताओं की तस्वीरें, मूर्तियां और पूजा-पाठ के सभी सामान इलाइट चौराहे पर रख दिए और हिंदू धर्म छोड़ने का ऐलान कर दिया। निलंबित इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि जातिवाद के कारण उसका लगातार शोषण किया जा रहा है, इसलिए हिंदू धर्म छोड़ दिया है। इंस्पेक्टर ने झांसी पुलिस के अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि पिछले तीन महीने से उसके खिलाफ लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है।

निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने कहा कि ‘हिंदू धर्म छोड़ दिया है। ऐसा धर्म छोड़ दिया है, जिसमें जातिवाद है। जाति के नाम पर दूसरे के जीवन को जीवन नहीं समझा जाता है। जाति के नाम पर देवी देवताओं के आशीर्वाद मिलते हैं। इस तरह के धर्म को छोड़ दिया है। पिछले तीन महीने से मेरा शोषण किया जा रहा है। मेरे ऊपर मुकदमा लिख दिया गया है। जांचें खोल दी गई हैं। सस्पेंड कर दिया गया है। सिर्फ जाति के नाम पर ये सारी चीजें चल रही हैं। विशेष जाति के लोग बैठे हुए हैं। मेरी नजर में वे ताड़का और पूतना है।’

इंस्पेक्टर ने चाय भी बेची थी
निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। मोहित यादव ने झांसी पुलिस के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दस दिन पहले मोहित यादव ने इलाइट चौराहे पर चाय का स्टाल लगाकर चाय की बिक्री कर अपना विरोध दर्ज कराया था। निलंबित होने के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में मोहित के खिलाफ कई जांचें चल रही हैं। पिछले महीने छुट्टी के एक आवेदन को लेकर मोहित यादव का प्रतिसार निरीक्षक से विवाद हो गया था, जिसे लेकर मोहित के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज इस मुकदमे की भी जांच चल रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this