28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को धोखा दे रहे तालिबानी, कश्‍मीर में बढ़ाया आतंकवाद, पंजशीर के...

भारत को धोखा दे रहे तालिबानी, कश्‍मीर में बढ़ाया आतंकवाद, पंजशीर के नेता ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद भारत सरकार ने एक बार फिर से इस युद्धग्रस्‍त देश की गरीब जनता की मदद के लिए बड़े पैमाने पर सहायता देना शुरू किया है। भारत 50 हजार टन गेहूं पाकिस्‍तान के रास्‍ते अफगानिस्‍तान को भेज रहा है। इसके अलावा भारत ने एक बार फिर से काबुल में स्थित दूतावास को सक्रिय कर दिया है। इस बीच भारत के मित्र रहे नॉदर्न एलायंस के नेता अहमद शाह मसूद के बेटे और पंजशीर घाटी के हीरो अहमद मसूद ने मोदी सरकार को तालिबान को दी जा रही सहायता पर आगाह किया है। उन्‍होंने कहा कि तालिबानी आतंकी भारत की मानवीय मदद को अफगान जनता को देने की बजाय अपने सैनिकों और उनके परिवारों का पेट भरने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं। मसूद ने कहा कि कश्‍मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं का संबंध भी तालिबान राज से है।

इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में पंजशीर घाटी में नैशनल रजिस्‍टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्‍तान के नेता अहमद मसूद ने कहा कि भारत की मदद जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रही है। यही नहीं उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने और कश्‍मीर में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच संबंधों को रेखाकिंत किया। पंजशीर के चर्चित कमांडर रहे अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने कहा, ‘मैं सत्‍ता नहीं चाहता हूं और मेरा संघर्ष अभी न्‍याय के अधिकार के लिए है। मेरी लड़ाई अभी न्‍याय और स्‍वतंत्रता के लिए है।’

‘जैश आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना अफगानिस्‍तान’
भारत संयुक्‍त राष्‍ट्र के व‍िश्‍व खाद्य कार्यक्रम के तहत 50 हजार टन गेहूं अफगानिस्‍तान भेज रहा है लेकिन मसूद ने कहा, ‘तालिबान ने भारत की मानवीय मदद का इस्‍तेमाल अपनी सेना और उनके परिवारों की मदद के लिए किया है, न कि वास्‍तव‍ में जरूरतमंद लोगों के लिए।’ उन्‍होंने कहा, ‘तालिबानी न्‍यायपूर्ण तरीके से सहायता का वितरण नहीं कर रहे हैं और वे जातियों के आधार पर एक इलाके में ज्‍यादा तो दूसरे में कम सहायता दे रहे हैं।’ ऐसा पहली बार हुआ है जब एक अफगान नेता ने तालिबान के खिलाफ इस तरह का आरोप लगाया है।

मसूद ने कहा क‍ि अफगानिस्‍तान ‘अंधेरे युग’ में फिर से पहुंच गया है। तालिबान अलकायदा और अन्‍य आतंक गुटों को पाल रहा है। ये आतंकी चारों तरफ घूम रहे हैं और खुलकर संचालन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अलकायदा सरगना जवाहिरी का काबुल के बीच में रहना आश्‍चर्य नहीं पैदा करता है। अहमद मसूद ने पाकिस्‍तान की कड़ी आलोचना की और कहा कि वे तालिबानियों के ‘संरक्षक’ हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी आग से खेल रहे हैं जो एक दिन खुद उन्‍हें ही जला देगी। मसूद ने कहा, ‘अफगानिस्‍तान में तालिबान राज कई आतंकी गुटों जैसे जैश-ए-मोहम्‍मद और अन्‍य के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है जो भारत और क्षेत्र के अन्‍य देशों के लिए खतरा है।’

‘भारत अभी भी हिचक रहा है और हालात का जायजा ले रहा’
पंजशीर घाटी के नेता ने कहा कि अफगानिस्‍तान इन आतंकियों के लिए फलने फूलने का अड्डा बन गया है। मसूद ने कहा, ‘तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद कश्‍मीर में हिंसक घटनाएं कई गुना बढ़ गई हैं। इसका अफगानिस्‍तान में तालिबान के शासन से सीधा संबंध है। इसने इन आतंकी गुटों की हिंसा को भी बढ़ा दिया है। उन्‍हें लगता है कि अगर वे तालिबान की तरह से खून बहाते रहेंगे और आतंकी हमले करते रहेंगे तो उन्‍हें समर्थन मिलेगा और दूसरी जगहों पर भी एक अतिवादी सरकार का गठन हो सकेगा।’

मसूद ने कहा कि सभी को मिलकर ऐसी आतंकी ताकतों को हराना होगा। मसूद ने अपने पिता की भारत की ओर से हुई मदद की तारीफ की। साथ ही यह भी कहा कि भारत अभी भी हिचक रहा है और हालात का जायजा ले रहा है। यह हिचक घातक हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि हमने भारत से हर तरह की मदद मांगी है। उन्‍होंने कहा कि उनके 3500 लड़ाके अभी पंजशीर और अन्‍य प्रांतों में सक्रिय हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...