18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्ययूपी में तालिबानी हुकूमत, अतीक की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने...

यूपी में तालिबानी हुकूमत, अतीक की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ये क्या कह दिया!

Published on

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने नामांकन किया। उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अतीक अहमद को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। पुलिस की अभिरक्षा में लोग सुरक्षित नहीं है तो गली और चौराहे पर लोग कैसे सुरक्षित होंगे। अपराधी की सजा कोर्ट तय करती है। सड़क पर यह तय नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर तालिबानी हुकूमत हो गई है।

मिर्जापुर जिले में छानबे सीट से कांग्रेस ने अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मंगलवार को अजय कुमार ने नामांकन किया। प्रत्याशी के नामांकन के पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने योगी सरकार पर जमकर बरसे। बृजलाल खाबरी ने कहा कि यह सरकार जितना बयान देती है, उसके उल्टा होता है। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। पुलिस अभिरक्षा में लोग सुरक्षित नहीं है तो चौराहे और गली में कैसे लोग सुरक्षित होंगे। ब्राह्मण परिवार की मां और बेटी जलाई जाती है। तब सरकार कहां सोती रहती है। एक छात्रा को सरेआम गोली मारी जाती है, तब सरकार और प्रशासन कहा सोती रहती है। किसी भी अपराधी की सजा कोर्ट में तय होती है। सड़क पर यह तय नहीं होता है, सड़क पर तालिबानी हुकूमत हो गई है। ये संविधान की धज्जियां उड़ाने का जैसा काम है।

जयंत, अखिलेश के गठबंधन में दरार
निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच में ठीक नहीं चल रहा है। बृजलाल खाबरी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाना है। देश के संविधान को बचाना है। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां लोकतंत्र और संविधान को कायम रखना चाहती हैं, उन सब को एक हो जाना चाहिए। वक्त यह कहता है। बृजलाल खाबरी ने कहा कि हम नंबर एक पर है, क्योंकि हम सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ रहे है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...