7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यअहमद पटेल के कहने पर तीस्ता को गोधरा कांड के बाद मिले...

अहमद पटेल के कहने पर तीस्ता को गोधरा कांड के बाद मिले थे 30 लाख, SIT के हलफनामे में खुलासा

Published on

अहमदाबाद,

तीस्ता सीतलवाड़ की ज़मानत याचिका में एसआईटी की एफिडेविट में बड़ा खुलासा हुआ है. गलत पेपर बना कर कानून के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीकुमार की गिरफ़्तारी के बाद तीस्ता के ज़रिए ज़मानत याचिका अहमदाबाद के सिविल एन्ड सेसन्स कोर्ट में दाखिल की गयी थी.

अहमद पटेल से दो बार पैसे लेने का आरोप
ज़मानत के लिए आज सुनवाई के दौरान इस मामले में जांच के लिए बनायी गयी एसआईटी ने एक एफिडेविट फ़ाइल किया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा के सलाहकार अहमद पटेल के पास से दो बार पैसे लिए गए हैं.जिस का ज़िक्र एफिडेविट में किया गया है. इस एफिडेविट में ये भी लिखा गया है कि ये पैसे तीस्ता के ज़रिए सर्किट हाउस में लेनदेन में इस्तेमाल हुई थी. जिस के सबूत और साक्षी होने की बात भी एफिडेविट में की गयी है.

अभी भी चल रही एसआईटी की जांच
SIT ने तिस्ता को ज़मानत ना देने के लिए एफिडेविट पेश किया. साथ ही एसआईटी ने दावा किया है कि तीस्ता के ज़रिए गुजरात और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को बदनाम कर राजनैतिक रोटियां सेकने के प्रयास किए गए.तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ अभी भी एसआईटी की जांच चल रही है, जिस वजह से वो गवाह को डरा धमका सकती है. और सबूत को टेम्पर कर सकती है. जिस वजह से तीस्ता को ज़मानत नहीं देनी चाहिए.

तीस्ता सीतलवाड़ के करीबी रहे रईस खान ने पिछले दिनों दावा किया था कि गिरफ्तारी तो पहले हो जानी चाहिए थी, जब हमने उनके खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने कहा था कि तीस्ता जैसे लोग जो विक्टिम के नाम पर पैसा लाते हैं, खा जाते हैं और अपने आपको सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं, विटक्टिम के साथ जो विश्वास घात हुआ उसके लिए विक्टिम उसको माफ नहीं करेंगे.

रईस ने कहा था कि कि तीस्ता ने विक्टिम के साथ धोखा किया है. ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए. तीस्ता ने देश और विदेश से फंड जमा किया और उसका एक परसेंट भी हिस्सा विक्टिम को नहीं दिया

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...