9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यतेजस्वी बोले-हम 295 सीटें जीत रहे, एग्जिट पोल को बताया PM मोदी...

तेजस्वी बोले-हम 295 सीटें जीत रहे, एग्जिट पोल को बताया PM मोदी का एग्जिट पोल

Published on

नई दिल्ली ,

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने मतगणना से एक दिन पहले कहा कि हमलोग 295 सीटें जीत रहे हैं. एग्जिट पोल को उन्होंने मोदी का एग्जिट पोल बताया. बिहार को लेकर राजद नेता ने कहा कि हमलोग बिहार में 25 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं. हमलोग देश की जनता को धन्यवाद देते हैं, खासकर बिहार के लोगों को, जो कड़ी धूप में तीन-चार घंटे खड़े रहे. ये पूरी तरह से बताता है कि हमलोग चुनाव जीत रहे हैं.

राजद नेता ने कहा, सभी नेताओं से हमलोगों की बात हुई है, हर जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिलकर नियम के तहत काउंटिंग कराने का आग्रह कर चुका है. डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से कहा कि सभी DM को नियम के तहत गिनती कराने का निर्देश दें.

‘2020 की तरह धांधली नहीं होने देंगे ‘
तेजस्वी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर 2020 की तरह इस बार गिनती में धांधली हुई तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. इस बार जनता हिसाब लेगी. इस बार धांधली नहीं होने जा रही है, क्योंकि जनता धांधली को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हम 25 सीटों से ज्यादा लाएंगे. हमारा पोल जनता का पोल है. जनता ने हमें 295 सीटें दी हैं. बिहार में हमारा वोट 14 से 16 फीसदी बढ़ा है. NDA का 6 से 7 फीसदी घटा है. हमलोग पूरी तरह से निश्चिंत हैं. किसी भी तरह का मोवैज्ञानिक असर हमारे ऊपर नहीं होगा. एग्जिट पोल पर राजद नेता ने कहा कि लोग गांव से फोन कर रहे हैं कि ये मीडिया को क्या हो गया है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this