6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'वो मोबाइल बताओ, जिससे मैं जेल के अंदर से बात करता था',...

‘वो मोबाइल बताओ, जिससे मैं जेल के अंदर से बात करता था’, अतीक ने पुलिस से किए काउंटर सवाल

Published on

प्रयागराज ,

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस रिमांड पर चल रहे माफिया डॉन अतीक अहमद की हेकड़ी और अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही. रिमांड के दौरान अतीक अहमद उल्टा पुलिस से ही सवाल पूछने लगा कि उसका वो मोबाइल कहां है? जिससे वह साबरमती जेल के अंदर से बात कर रहा था. अतीक का कहना था कि अगर जिस किसी मोबाइल से वो और अशरफ बात करते थे, तो वह मोबाइल उसे दिखा दिया जाएगा तो सारे सवालों के जवाब दे देगा.

पुलिस पूछताछ के दौरान अतीक अहमद ने कहा, हमारे खिलाफ सारे सबूत झूठे हैं. पुलिस ने गढ़े हैं. बेसिर पैर की कहानी बनाकर पुलिस ने मेरे परिवार का नाम घसीट दिया. मुंशी राकेश लाला और नौकर कैश अहमद की निशानदेही पर बरामद कैश और असलहों पर अतीक अहमद का बोलना था कि पुलिस के सामने चाहे जिससे जो कुबूलवा लो, सच्चाई तो अदालत के सामने इंसान बोलता है.

सवालों का सीधा जवाब नहीं दे रहे अतीक-अशरफ
पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की पूछताछ में अतीक और उसके भाई अशरफ ने किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. हर सवाल पर अतीक अहमद और अशरफ ने एक ही जवाब दिया, हमें नहीं मालूम हम तो जेल में बंद थे.

अशरफ ने भी अकड़ में दिया जवाब
वहीं, बरेली जेल में असद की मुलाकात पर अशरफ ने कहा, वह मेरा भतीजा था. मेरे जिगर का टुकड़ा था. क्या वह अपने चाचा को मिलने नहीं आ सकता?

बेटे के मारे जाने के बाद अतीक ओढ़ ली चुप्पी
अब तक की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अतीक अहमद और अशरफ से साथ ही पूछताछ की गई. उधर, बेटे असद के एनकाउंटर के बाद से अतीक ने ज्यादा बातचीत करना बंद कर दिया है.

बेटे का चेहरा न देख सका अतीक
वहीं, एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया है. अतीक के जनाजे में रिश्तेदारों की भारी भीड़ पहुंची. कड़ी सुरक्षा के बीच असद को दफन किया गया. शव पहुंचने से पहले ही वहां बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गईं. वो असद कदे जनाजे में शामिल होना चाहती थीं. लेकिन पुलिस ने सिर्फ रिश्तेदारों और करीबियों को ही इजाजत दी है. लेकिन पुलिस कस्टडी में चला रही अतीक और उसकी फरार बीवी शाइस्ता परवीन बेटे का आखिरी बार मुंह तक नहीं देख सके.

नहीं मिल पाई जनाजे में जाने की इजाजत
हालांकि, अतीक अहमद ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने बेटे असद का शव देखने और जनाजे में शामिल होने के लिए बीते दिन यानी शुक्रवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दायर की थी. लेकिन शुक्रवार को जिला अदालत में आंबेडकर जयंती पर अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी.

वहीं, आज शनिवार को असद और गुलाम के शव भारी सुरक्षा के बीच झांसी से प्रयागराज लाए गए. इसके बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उनके रिश्तेदारों को बुलाकर कसारी मसारी कब्रिस्तान में दोनों शवों को दफन करवा दिया.

झांसी में हुआ था एनकाउंटर
बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी में यूपी STF के साथ मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपी गुलाम की गोली लगने से मौत हो गई थी. यह घटना उस समय हुई जब अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज की सीजेएम अदालत में पेशी हो रही थी.

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...