6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यJK: किश्तवाड़ में आतंकी हमला, गांव रक्षा समिति के 2 सदस्य शहीद,...

JK: किश्तवाड़ में आतंकी हमला, गांव रक्षा समिति के 2 सदस्य शहीद, सामने आई डराने वाली तस्वीरें

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने गांव रक्षा समिति के दो सदस्यों पर हमला करके उनकी हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आतंकवादियों ने दोनों को यातनाएं भी दी हैं। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पुलिस और सेना की टीमों की तरफ से इलाके में सर्च आपॅरेशन शुरू कर दिया गया है। ताकि हमला करने वाले आतंकियों को तलाश किया जा सके। पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के फोटो वायरल
जानकारी के अनुसार, नजीर अहमद पुत्र मोहम्मद खलील और कुलदीप कुमार पुत्र अमर चंद निवासी ओहली कुंतवारा शाम को मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। वहां पर आतंकियों ने दोनों पर हमला कर दिया। उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि उनके मुंह को बांधा गया और फिर हत्या की गई है।

मारने से पहले दी यातनाएंजानकारी के मुताबिक, जिस प्रकार से दोनों के मुंह को बांधा गया है, उस हिसाब से लग रहा है कि उन्हें मारने से पहले यातनाएं दी गई हैं। इस हमले के बाद पूरे जिले की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा बलों की टीमों को जंगल इलाके में लगाया गया है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...