16.7 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यUP : आगरा में अतुल सुभाष जैसा केस... पत्नी से परेशान IT...

UP : आगरा में अतुल सुभाष जैसा केस… पत्नी से परेशान IT कंपनी के मैनेजर ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान

Published on

आगरा ,

यूपी के आगरा में आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने सुसाइड कर लिया. मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी निकिता शर्मा को बताया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब निकिता का बयान सामने आया है. निकिता का कहना है कि मानव ने मुझपर जो आरोप लगाए हैं वो मेरा पास्ट था, वो शादी के पहले की बात है, शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था.

बकौल निकिता- मानव पहले भी खुद को हार्म करने की कोशिश कर चुका है, एक बार तो मैंने खुद फंदा काटकर उसे फांसी लगाने से रोका था. लेकिन इस बार मैं पर मौके पर नहीं थी. मायके में थी. आप लोग मेरी भी सुनो. दरअसल, मानव शर्मा ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मौत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए थे. साथ ही उसपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

मानव की पत्नी निकिता का बयान
मामले में निकिता शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो (मानव) शराब पीकर मुझे मारते थे. मैंने भी सब कुछ सहा है. ये बात गलत है कि लड़के की नहीं सुनी जाती है. आप मेरी भी सुनो. मैं क्या बोलना चाहती हूं. मेरे साथ उन्होंने मारपीट की थी. मैंने उनके माता-पिता को भी यह बात बताई थी. लेकिन वो कहते थे कि ये पति-पत्नी का मैटर है, आप लोग ही सुलझाएं.

निकिता के मुताबिक, जिस दिन मानव की डेथ हुई, उसी दिन मैंने उसकी बहन को बोला था कि वो फांसी लगा रहा है, आप लोग कुछ करो… तो उसकी बहन ने बोला कि आप सो जाओ कुछ नहीं होगा. फिर मैंने उसके पापा को भी मैसेज किया पर किसी ने नहीं सुनी. उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और धक्के देकर मुझे घर से निकाल दिया.

निकिता ने कहा- “मेरे पति ने सुसाइड कर लिया है. वो मुझे घर पर छोड़कर गए थे. मैंने उनका वीडियो देखा है. जो मुझपर आरोप लगाए हैं वो एक पास्ट था. जो भी चीजें थी वो शादी के पहले की थी. बाद में ऐसा कुछ नहीं था. उन्होंने एक बार, दो बार, तीन बार खुद को हार्म किया. फांसी लगाने की बार-बार कोशिश की. मैंने ही फंदा काटा. उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी. फिर मैं उनको आगरा लेकर आई थी. वो मुझे ख़ुशी- ख़ुशी घर छोड़कर गए थे और उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली.”

गौरतलब हो कि मानव शर्मा का 6.57 मिनट का ‘आखिरी वीडियो’ दिल दहलाने वाला है. फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए मानव कई बार भावुक होते हुए कहते हैं- मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं. इसके बाद वो फांसी पर झूल जाते हैं. अपने ‘आखिरी वीडियो’ में मानव कहते हैं कि ‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…अब मैं विदा ले रहा हूं.’

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...