10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालइस नेता पर नहीं लागू हुआ 75 पार का फॉर्म्यूला, मोदी-शाह की...

इस नेता पर नहीं लागू हुआ 75 पार का फॉर्म्यूला, मोदी-शाह की जोड़ी में 80 साल की उम्र में लड़वाया चुनाव

Published on

भोपाल

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नया मुद्दा उठा दिया है। जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल किया है। केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी 75 साल के हो रहे हैं क्या यह फॉर्म्यूला उन पर भी लागू होगा। दरअसल, बीजेपी में मोदी और शाह युग की शुरुआत होते ही पार्टी के कई सीनियर नेताओं को उम्र का हवाला देकर सक्रिय राजनीति से साइड कर दिया गया था। लेकिन मध्य प्रदेश में एक नेता ऐसे हैं जिनके ऊपर उम्र का फॉर्म्यूला लागू नहीं हुआ। अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया।

एमपी में नवबंर 2023 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनाव की कमान खुद गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली थी। अमित शाह ने हर सीट पर सियासी गुणा-भाग करके सतना जिले की नागौद विधानसभा सीट से उम्रदराज नेता नागेन्द्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। नागेन्द्र सिंह 81 साल के हैं। इसके अलावा दमोह लोकसभा सीट से 77 साल के जयंत मलैया को भी टिकट दिया गया था।

नागेन्द्र सिंह पर क्यों लागू नहीं हुआ उम्र का फॉर्म्यूला
विधानसभा चुनाव से पहले नागेन्द्र सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उन्होंने अपनी उम्र और सेहत का हवाला देते हुए कहा था कि अब वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। लेकिन अमित शाह ने नागौद विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण को साधने के लिए नागेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया। नागेन्द्र सिंह ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत भी हासिल की। हालांकि उन्हें मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था।

दमोह से जीते जयंत मलैया
वहीं, दमोह लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने दमोह लोकसभा सीट से भी पार्टी के सीनियर नेता जयंत मलैया को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था। जयंत मलैया की उम्र 77 साल है। मलैया ने विधानसभा सभा चुनाव में जीत हासिल की थी और उन्हें पार्टी ने घोषणा पत्र समिति का प्रमुख भी बनाया था। इस बार का घोषणा पत्र भी जयंत मलैया के नेतृत्व में बना था।

सुमित्रा ताई का कटा था टिकट
वहीं, बीजेपी के सीनियर नेता सुमित्रा महाजन का टिकट बीजेपी ने 75 पार उम्र का हवाला देते हुए काट दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सुमित्रा महाजन का टिकट काटकर शंकर लालवनी को उम्मीदवार बनाया था। विधानसभा चुनाव में यह कहा गया था कि बीजेपी का फॉर्म्यूला केवल जीत थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...