15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराज्य'इंदिरा-राजीव गांधी की हत्या शहादत नहीं हादसा', बोले धामी सरकार के मंत्री

‘इंदिरा-राजीव गांधी की हत्या शहादत नहीं हादसा’, बोले धामी सरकार के मंत्री

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि बीजेपी वाले कभी भी किसी को खोने का दर्द नहीं समझ पाएंगे. उनके परिवार ने उस दर्द को करीब से महसूस किया है. उनकी तरफ से अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी का जिक्र किया गया. उन्होंने इसे शहादत बताया था. अब उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा है. उनकी समझदारी पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि एक्सीडेंट और शहादत में फर्क होता है.

मंत्री ने उठाए राहुल गांधी की समझदारी पर सवाल
मीडिया से बात करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि मुझे राहुल गांधी की समझदारी पर दया आती है. शहादत कोई गांधी परिवार का अधिकार थोड़ी है. भारत जब आजाद हुआ था, भगत सिंह, सावरकर, चंद्र शेखर आजाद का बलिदान देखा गया था. गांधी परिवार के सदस्यों के साथ जो हुआ था, उसे तो एक्सीडेंट कहते हैं. एक्सीडेंट और शहादत में फर्क होता है. लेकिन मैं जानता हूं कि हर कोई अपनी समझदारी के हिसाब से ही जवाब दे सकता है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
अब जानकारी के लिए बता दें कि गणेश जोशी उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री हैं. उनके पास कई दूसरे अहम पोर्टफोलियों भी हैं. इससे पहले भी उनके कई बयान ऐसे ही चर्चा का विषय बन चुके हैं. वैसे राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर से लोगों को संबोधित किया था. उस दिन उनकी तरफ से अपनी दादी, अपने पिता राजीव गांधी का जिक्र किया गया था. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, संघ कभी भी किसी को खोने का दर्द नहीं समझ सकते हैं. जो नफरत फैलाने का काम करते हैं, वो उस दर्द से कोसो दूर हैं. राहुल गांधी ने यहां तक कहा था कि जवान के परिवार को सबसे ज्यादा डर फोन कॉल से लगता है. क्या पता उस फोन कॉल से क्या समाचार मिलने वाला है. उन्होंने कहा था कि वे उस तरह की फोन कॉल को ही बंद करवाना चाहते हैं. वे किसी की भी शहादत नहीं चाहते.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...