8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यकांग्रेस अकेले मोदी-BJP को नहीं हरा सकती, सबको साथ लेकर चलना होगा,...

कांग्रेस अकेले मोदी-BJP को नहीं हरा सकती, सबको साथ लेकर चलना होगा, असदुद्दीन ओवैसी की सलाह

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की हार हुई। इन नतीजों को लेकर AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस ने हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि AIMIM पर BJP की टीम होने के आरोप लगाए जाते हैं लेकिन वे हरियाणा में तो लड़े नहीं, तो फिर कांग्रेस कैसे हार गई? ओवैसी ने खुद को लेकर कहा कि वहां तो दाढ़ी वाला कोई भड़काऊ बयान देने नही आया तो फिर कैसे हार हुई।

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियां चुनावों में BJP-विरोधी मतों में सेंध लगाने के लिए उन पर (AIMIM) आरोप लगाती थीं, लेकिन हरियाणा में AIMIM के उम्मीदवारों को न उतरने के बावजूद कांग्रेस कैसे हार गई? ओवैसी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए ‘पुरानी पार्टी’ को सभी को साथ लेकर चलना होगा।

ओवैसी बोले – आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे
रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के विकाराबाद में शुक्रवार की रात एक ओवैसी ने एक रैली को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने यानी बीजेपी हरियाणा कैसे जीत लिया? मैं वहां नहीं था। वरना वे (कांग्रेस) ‘B टीम’ कहते। वे वहां हार गए। अब आप ही बताइए, वे किसके कारण हारे?ओवैसी ने कहा कि मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझिए, मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।

कांग्रेस ने ओवैसी पर ही उठा दिए सवाल
असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान को लेकर ट्वीट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि उनसे पूछिए कि वह किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं। अगर हम RSS समर्थित BJP ब्रांड की राजनीति के खिलाफ हैं, तो हम धर्म की राजनीति करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ होंगे। यह देश संविधान से चलेगा।

‘ओवैसी की बात से ही होता है बीजेपी को फायदा’
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने ओवैसी को लेकर कहा कि वे आप जाने-अनजाने में ऐसी बातें कहते और करते हैं जिससे बीजेपी को फायदा होता है। मैं महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड का उदाहरण देना चाहूंगा।प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर वह कहीं चुनाव नहीं भी लड़ते हैं तो भी कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे बीजेपी के लिए ध्रुवीकरण हो जाता है। इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें, राष्ट्रहित, जनहित और विपक्ष के हित में बोलें।

बता दें कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 48 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस 37 सीटें जीतने में ही सफल रही। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई। जम्मू कश्मीर में पार्टी ने महज 6 सीटें ही जीती हैं।।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...