3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यदेश संविधान से चलेगा, UCC के समर्थन में यूपी मदरसा बोर्ड ने...

देश संविधान से चलेगा, UCC के समर्थन में यूपी मदरसा बोर्ड ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को खूब सुनाया

Published on

मथुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर दिए गए बयान के बाद से यूसीसी के मुद्दे पर जंग छिड़ी हुई है। सपा समेत तमाम विपक्षी दल यूसीसी को लेकर हमलावर हैं। वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी यूसीसी के विरोध में खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने यूसीसी की वकालत करते हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ पर करारा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ के चंद खानदानी लोग पूरे देश में नफरत का माहौल तैयार करते हैं। देश संविधान से चलेगा, ना कि खानदान से चलेगा।

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर मदरसा बोर्ड चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार जावेद ने कहा कि अभी तो लॉ कमीशन को सुझाव देना था, लेकिन इन लोगों ने मस्जिदों के मेम्बर का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मस्जिदों से एलान करना शुरू कर दिया है, मस्जिदों को बदनाम करने लगे हैं।

मस्जिद के बाहर बार कोड लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनको छोटी छोटी चीजों पर विरोध करने की आदत है। जब पल्स पोलियो अभियान चला तो उसमें भी इन्होंने मुसलमानों को भड़काना शुरू कर दिया था। जब कोर्ट और सरकार ने लाउडस्पीकर की बात कही तो अजान खतरे में बता दिया। ऐसे ही जब हिजाब के बारे में किसी ने कहा तो नकाब खतरे में पड़ गया।

डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मुस्लिम पर्सनल लॉ को नसीहत देते हुए कहा कि इन्हे अपनी बात ड्राफ्ट तैयार होने के बाद रखना चाहिए था। साथ ही यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की वकालत करते हुए कहा कि यूसीसी सबके लिए एक बराबर होना चाहिए। इसमें किसी को हटाने और बढाने का कोई मतलब नहीं है। 30-35 लाख के करीब लोगों ने सुझाव भेजे हैं इन्हें भी सुझाव भेजना चाहिए। मस्जिदों का गलत इस्तेमाल नाकाबिले बर्दाश्त है।

वहीं मदरसा बोर्ड चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार जावेद ने मुसलमानों को लेकर कहा कि मुसलमान कौम हमारी बहुत सीधी और भोली भाली है, यह लोग छोटी-छोटी बातों पर खुश और बहक जाते हैं। यह लोग बहकाने का काम करते हैं। यह एक संगठित गिरोह है, जो समय-समय पर मुसलमानों को गुमराह करता है। ताकि चंद खानदानी लोग फले-फुले और आम मुसलमान जो दबा-कुचला, पासमंदा है वो ऐसे ही तीन तलाक और चार विवाह में उलझा रहे। इसके साथ ही डॉ. इफ्तिखार जावेद ने कहा कि हिन्दू लॉ संविधान से चल रहा है लेकिन पर्सनल लॉ खानदान से चल रहा है, ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...