12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में शेख हसीना को हटाकर बम बम हैं कट्टरपंथी, 13 लाख...

बांग्लादेश में शेख हसीना को हटाकर बम बम हैं कट्टरपंथी, 13 लाख हिंदुओं का क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में 48 साल बाद साल बाद फिर तख्ता पलट हो गया है। शेख हसीना फिर अपने ही वतन से बेदखल हो चुकी हैं। उन्हें छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैला रहे कट्टरपंथी तबकों के आगे झुकना पड़ा। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सह पर विरोधी दलों ने छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर शेख हसीना सरकार को निशाना बनाया और वो अपने मकसद में सफल रहे। अब शेख हसीना भारत में हैं और बांग्लादेश अराजकता के आगोश में है। सेना ने बांग्लादेश की जनता से अपील की है कि वो किसी तरह की हिंसा और अराजकता से बचें। सैन्य प्रमुख ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। हालांकि, इसका क्या तरीका होगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इन सारी घटनाओं के बीच भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता है कि वहां 13 लाख के करीब हिंदुओं का क्या होगा?

हसीना के बिना बांग्लादेश में कट्टरपंथ को बढ़ावा?
शेख हसीना पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के निशाने पर इसलिए रहीं कि उन्होंने बांग्लादेश में कट्टरपंथ पर लगाम लगाए रखा था। हसीना की सरकार में बांग्लादेश में उदारवादी विचारों को संरक्षण मिला था जिस कारण देश लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता चला गया। एक मुस्लिम देश होते हुए भी महिलाओं को वर्कफोर्स का हिस्सा बनने की न केवल अनुमति दी गई बल्कि बढ़ावा दिया गया। इस्लाम का स्वघोषित ठेकेदार पाकिस्तान को दुनिया के किसी भी कोने में इस्लाम में उदारता से बहुत चिढ़ होती है। यही वजह है कि वह खुद वैश्विक आतंक का गढ़ तो है ही, उसने तरक्की करते बांग्लादेश को भी कट्टरता की आग में झोंकने की ठान ली।

13 लाख हिंदुओं का क्या होगा?
यही वजह है कि सुरक्षा विशेषज्ञ शेष पॉल वैद ने ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वो बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सेना से बात करे। वैद ने लिखा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। भारत सरकार को चाहिए कि वो बांग्लादेश में 13 लाख हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेशी आर्मी चीफ से बात करे क्योंकि वहां हिंदू दंगाइयों के निशाने पर हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर आफत आने की आशंका
बांग्लादेश में हिंदुओं पर खतरे की एक बड़ी वजह यह भी है कि भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार है। पाकिस्तान हो या बांग्लादेश, वहां का कट्टरपंथी तबका मोदी सरकार को मुस्लिम विरोधी मानता है और अपनी खीझ निकालने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाता है। अब जब शेख हसीना बांग्लादेश में नहीं हैं तो इस कट्टरपंथी तबके पर नियंत्रण ढीला पड़ने की आशंका है जिस कारण हिंदुओं पर आफत आ सकती है। वैसे भी आईएसआई बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित करने के पीछे अपना दम लगा देगा।

शेख हसीना भारत समर्थक रही हैं। अब भी वो ढाका से निकलीं तो उन्होंने भारत का ही रुख किया। ऐसे में आईएसआई को बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को हिंदुओं के खिलाफ उकसाना और भी आसान हो जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो बांग्लादेश में हिंदुओं की जान आफत में है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान ने अपने यहां हिंदुओं की जो दुर्दशा की है, वो किसी से छिपी नहीं है। उसे बांग्लादेश में भी हिंदू विरोधी अभियान चलाने का मौका मिला है तो वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि भारत सरकार त्वरित कदम उठाते हुए बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...