9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यलड़की बूढ़ी हो गई... प्रियंका गांधी के लिए योगी के मंत्री के...

लड़की बूढ़ी हो गई… प्रियंका गांधी के लिए योगी के मंत्री के बिगड़े बोल- भड़क गए UP कांग्रेस अध्यक्ष?

Published on

लखनऊ

भारतीय राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में पर्दापण होने जा रहा है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है, जिसे उनके भाई राहुल गांधी ने रायबरेली में जीत के बाद खाली कर दिया था। अब इसको लेकर भाजपा नेता और रायबरेली से राहुल के खिलाफ लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने तंज कसा है, जिसे लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अजय राय भड़क गए।

योगी सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका के वायनाड से लड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। दिनेश ने लिखा कि अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां, जहां लड़ना ना पड़े। बूढ़ी जो हो गई। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका की तरफ से दिए गए स्लोगन पर यह तंज कसा जिसमें प्रियंका ने बोला था- लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

अजय राय ने दिनेश सिंह के इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा- ये यूपी सरकार में मंत्री और बुरी तरह सांसदी का चुनाव हारे हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह हैं। महिलाओं के बारे में इनकी भाषा और ख्याल देखिये। महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए जब उतरती हैं, तो उन्हें सैकड़ों ऐसे बदमाश किस्म के लोगों की घटिया भाषा सुननी पड़ती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा कि ऐसे लोग भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं। इसलिए महिला सुरक्षा का प्रदेश में बुरा हाल है। गौरतलब है कि वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अगले महीने 13 नवंबर को झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले फेज के मतदान के साथ ही होगा।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में यह माना जा रहा था कि प्रियंका भी संसदीय राजनीति का आगाज कर सकती हैं। पहले चर्चा थी कि वह वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोक सकती हैं। कुछ विश्लेषक ऐसा भी मान रहे थे कि वह अमेठी में स्मृति ईरानी को चुनौती दे सकती हैं। लेकिन उन्होंने नहीं लड़ने का फैसला किया। अब वह वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...