3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पूरी दुनिया पर इस युद्ध का असर...', हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति...

‘पूरी दुनिया पर इस युद्ध का असर…’, हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच शनिवार को मुलाकात हुई है. इस बीच, दोनों देशों के बीच वार्ता भी हुई है. ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई है. युद्ध के बीच यह पहली बार आमने-सामने मुलाकात और बातचीत हुई है.

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला है. इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है. मैं इसे सिर्फ एक मुद्दा नहीं मानता, बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है. भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे. युद्ध की पीड़ा क्या होती है, यह बात आप (यूक्रेन) हम सबसे जादा जानते हैं. यूक्रेन मेरे लिये मानवीयता का मुद्दा है. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से जापान और भारत की जी-7 और जी 20 की अध्यक्षता के तहत कई वैश्विक चुनौतियों पर बात की. शनिवार को उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात हुई है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की. पीएम अब जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे. जापान के निमंत्रण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति भी जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील कर चुका है यूक्रेन
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में रूस ने विशेष सैन्य अभियान का नाम देते हुए यूक्रेन पर हमला कर दिया था. यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ये पहली मुलाकात हुई है. रूस के साथ जंग की शुरुआत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर युद्ध रुकवाने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी.

यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति की अपील कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से युद्ध की शुरुआत के बाद से कई मौकों पर शांति की अपील कर चुके हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में भी शांति का संदेश देते हुए साफ कह चुके हैं कि किसी भी समस्या का समाधान जंग नहीं है. बातचीत से समस्या का हल निकाला जाना चाहिए. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर अपना तटस्थ रुख भी कायम रखा है.

भारत ने शांति का संदेश दिया है, दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की है तो साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों पर वोटिंग का भी बहिष्कार किया है. ऐसे में दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात पर टिकी हुई हैं.

जापान में क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद पॉपुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे. पीएम मोदी के शनिवार को जापान के हिरोशिमा में आयोजित क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है. इसके बाद उन्होंने परमाणु हमले के पीड़ितों की याद में बने हिरोशिमा के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया है. जी-7 बैठक में जापान और अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...