8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'खूनी के गले लगे सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता', PM मोदी और...

‘खूनी के गले लगे सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता’, PM मोदी और पुतिन की मुलाकात पर भड़के जेलेंस्की

Published on

नई दिल्ली

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर कड़ी आलोचना करते हुए कह दिया है। एक तरफ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं और दूसरी तरफ दुनिया का सबसे बड़ा खूनी है, इस मुलाकात से वो पूरी तरह से आग बबूला हो गए हैं क्योंकि आज ही यूक्रेन के बड़े अस्पताल में हमला हुआ, जहां 170 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिसमें 37 लोगों की मौत हुई है। घायलों में बच्चे भी शामिल है।

यूक्रेन की ओर से बताया गया कि यह क्रूर मिसाइल हमला में बड़ी दुर्घटना है। यह बहुत अफसोसजनक है और मन को झकझोर देने वाली बात है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय दौर पर रूस पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और आज इंडियन डायसपोरा को संबोधित किया।

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए कहा, आज का बड़ा हादसा यूक्रेन के बच्चों वाले बड़े अस्पताल पर रूसी मिसाइल हमले में हुआ। आगे बताया कि 170 घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हमले करने की योजना के सीधे मायने है कि कैंसर से पीड़ित युवा को शिकार बनाया जाए। कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

यूक्रेन में पीएम मोदी ने वार रुकवा दी, कांग्रेस प्रवक्ता ने ली चुटकी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि खुद से बने विश्व गुरू हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जिन्होंने अपने को ही विश्वबंधु का टाइटल से संबोधित किया। अब यूक्रेन में हुए बम धमाके पर क्या कहेंगे कि यूक्रेन में मैंने वार रुकवा दी है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...