9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयजजों की जिंदगी खतरे में.. सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- ये बहुत...

जजों की जिंदगी खतरे में.. सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- ये बहुत डरावना है!

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली की अदालतों में फायरिंग और कुछ अन्य घटनाओं को देखते हुए सभी हाईकोर्ट में सुरक्षा के कड़े इतंजाम करने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने धनबाद जज की हत्या का जिक्र करते हुए कि जजों की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकारों से हाईकोर्ट में कई सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की घटनाएं डरावनी हैं और हमारी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

जस्टिस एस आर भट्ट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये डरावना है कि हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली की अदालतों में गोलबारी हुई है। हमने कम से कम तीन ऐसी घटनाओं को देखा है। कोर्ट में जहां न्याय और कानून का शासन होता है, वहां सुरक्षा से समझौता नहीं हो सकता है। ऐसे में न्यायिक संस्थानों में सभी पक्षों को सुरक्षा के तगड़े इतंजाम करने होंगे।

कोर्ट ने 28 जून 2021 को धनबाद में एक सेशन जज की मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जजों की जिंदगी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। कोर्ट ने कहा कि अगर जजों को ही सुरक्षा नहीं मिल पाएगी तो यहां न्याय की आस लेकर आने वालों लोगों को भी नाउम्मीदी मिलेगी। ये ऐसे सवाल हैं जो हमें परेशान करते हैं।

बेंच ने कहा कि अदालत परिसर में केवल सीसीटीवी लगा देने से कुछ नहीं होने वाला है। आम लोगों के हितों का ख्याल रखते हुए हर तरह की सुरक्षा की तैयारी करनी होगी। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट को सलाह दी कि कोर्ट परिसर में स्थायी सिक्यॉरिटी यूनिट्स बनाने की पर भी विचार करने को कहा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी का आदेश दिया है। इन जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने को भी कहा है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में दुकानों ओर वेंडर्स पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा कोर्ट परिसर में ऐम्बुलेंस और मेडिकल सुविधा देने को कहा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...